फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10 transfer in MDDA office.

एमडीडीए ने वर्षों से जमे कर्मचारी किए इधर से उधर

Thu, 18 Feb 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Feb 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
10 transfer in MDDA office.

भ्रष्टाचार के मामले में प्रभारी एई और सुपरवाइजर पर कार्रवाई के बाद अब एमडीडीए में बरसों से जमे कर्मचारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 10 कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया। यह कर्मचारी लंबे समय से एक ही अनुभाग के काम में लगे थे। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही प्राधिकरण की कुछ अन्य व्यवस्थाओं में भी बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन


घूसकांड के बाद एमडीडीए में बदलाव
प्रभारी एई टीपी नौटियाल और सुपरवाइजर अजय कुमार के घूसकांड में पकड़े जाने के बाद एमडीडीए में  व्यवस्था में सुधार की कवायद का दौर जारी है। घूसकांड के तुरंत बाद सभी फील्ड सुपरवाइजरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को हटाकर कार्यालय से अटैच किया गया।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत निर्माण कार्यों के जांच की जिम्मेदारी केवल जेई या उससे उच्चस्तर के अधिकारी को ही दी गई। इसी मामले में संलिप्त पाए जाने पर जेई नरेंद्र तोमर को भी कार्यालय से अटैच कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और बदलाव संभव
बृहस्पतिवार को वर्षों से एक ही काम में लगे 10 कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। एमडीडीए सचिव पीसी दुमका ने बताया कि कार्यों में पारदर्शिता लाने और जवाबदेही तय करने के लिए यह बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार के लिए भविष्य में अन्य बदलाव भी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed