{"_id":"5ff0c8ef8ebc3ec14b28b86f","slug":"10-candidates-topped-with-99-percentile-city-news-drn3665208121","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 छात्र 99 परसेंटाइल के साथ अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 छात्र 99 परसेंटाइल के साथ अव्वल
विज्ञापन
कौस्तुभ पुरोहित
- फोटो : DEHRADUN
देहरादून। देश की सबसे बड़ी प्रबंधन प्रवेश परीक्षा कैट 2020 (कॉमन एडमिशन टेस्ट) के नतीजे शनिवार शाम को जारी कर दिए गए। प्रदेशभर में 10 छात्रों द्वारा 99 से ऊपर परसेंटाइल हासिल करने की जानकारी है। परीक्षा में एक बार फिर दून के युवाओं ने काबिलियत साबित की। खबर लिखे जाने तक कौस्तुभ पुरोहित 99.88 और अनुज बलोदी 99.81 परसेंटाइल के साथ शीर्ष पर थे।
शनिवार शाम करीब 5 बजे नतीजे जारी हुए। अधिक दबाव होने के कारण कुछ देर वेबसाइट हैंग भी हुई, लेकिन इसके बाद नतीजे आसानी से देखे जाने लगे। ऋषिकेश श्यामपुर खुर्द के कौस्तुभ पुरोहित ने 99.88 परसेंटाइल हासिल की है। 99.81 परसेंटाइल के साथ दूसरे स्थान पर रहे अनुज बलोदी ने देहरादून में तैयारी की। उनके अलावा अंचित गोयल 99.75, मानसी अग्रवाल 99.7 व कई अन्य ने 99 परसेंटाइल स्कोर के साथ सफलता हासिल की।
आईआईएम में एबीसी प्राथमिकता
कैट रिजल्ट के बाद अब छात्रों को अपनी प्राथमिकता के हिसाब से आईआईएम से कॉल का इंतजार है। इसमें ए, बी और सी प्राथमिकता होती है। आईआईएम अहमदाबाद सबसे ऊपर, बेंगलूर दूसरे और कोलकाता तीसरी च्वॉइस में है।
विज्ञापन
अकादमिक रिकॉर्ड रखता है मायने
आईआईएम में दाखिले के लिए हर आईआईएम का अपना अलग क्राइटेरिया होता है। कई संस्थानों में अकादमिक रिकॉर्ड (10वीं, 12वीं और स्नातक) भी मायने रखता है। विशेषज्ञ राजीव कुकरेजा के मुताबिक कई आईआईएम में परसेंटाइल के साथ ही अभ्यर्थी का बीते वर्षों की परीक्षाओं में कम से कम 80 प्रतिशत अंकों के उतीर्ण होना अनिवार्य होता है।