फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10 bighas of wheat crop burnt due to fire

आग लगने से दस बीघा गेंहू की फसल जलकर हुई राख

Tue, 26 Apr 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
10 bighas of wheat crop burnt due to fire
नवाबगढ़ के डाक्टरगंज क्षेत्र में आग से जली गेंहू की फसल। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। दोपहर करीब तीन बजे नवाबगढ़ ग्राम पंचायत के डाक्टरगंज स्थित एक खेत में आग लगने से तैयार खड़ी दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फसल में आग लगने की सूचना पाते ही मौके पर भारी संख्या में एकत्रित हुए क्षेत्रवासियों व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

डाक्टरगंज क्षेत्र स्थित मदीना बस्ती से सटे हुकम सिंह पुत्र बख्तावर सिंह के खेत में अचानक से आग लग गई। खेत से सटे आबादी क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर स्टेशन के प्रभारी मोहम्मद आजम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एफएस यूनिट ने वाहन से पंपिंग करके आग को पूरी तरह बुझा लिया। उन्होंने बताया कि आग के बढ़ने की दशा में गेहूं की फसल व आबादी क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंच सकता था। आग बुझाने वाली टीम में लीडिंग फायरमैन मनोज कुमार, अमित कुमार व राजवीर सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed