फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1 billion to dehradun for smart city project.

100 स्मार्ट सिटी में दून, जल्द मिलेंगे 100 करोड़

Sat, 23 May 2015 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 May 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 billion to dehradun for smart city project.

केंद्रीय शहरी विकास व आवास मंत्री एम वैंकेया नायडू ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ प्रदेश में संचालित नगरीय विकास की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्य तौर पर स्मार्ट सिटी योजना, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्वच्छ भारत मिशन, राजीव आवास योजना, जेएनएनयूआरएम समेत कई योजनाओं पर फोकस रहा।

विज्ञापन


वैंकेया ने स्मार्ट सिटी के लिए देहरादून को 100 करोड़ रुपये जल्द देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शहरी विकास सचिव राज्य में आकर योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों का निराकरण करेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 तक की योजनाओं के लिए धनराशि जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। जिन पर 50 प्रतिशत से कम काम हुआ है उन्हें नई योजनाओं में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने उठाया केंद्रीय सहायता का मुद्दा

1 billion to dehradun for smart city project.

केंद्रीय शहरी विकास व आवास मंत्री एम वैंकेया नायडू के साथ बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्रीय सहायता में कटौती का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के लिए धनराशि उपलब्ध कराने के मानकों में परिवर्तन से राज्य को अभी तक 2500 करोड़ का नुकसान हो चुका है। इसलिए पुराने निमय ही बरकरार रखे जाएं।

रावत ने प्रदेश में दो सेटेलाइट टाउन विकसित करने व एक नया हिल टाउन विकसित करने में मदद देने की मांग की। केंद्र की किसी योजना में पचास प्रतिशत खर्च वहन करना राज्य की हैसियत में नहीं है।

नमामि गंगे व स्वच्छता मिशन को शत प्रतिशत केंद्र से आर्थिक मदद मिले व अन्य योजनाओं को पूर्व की भांति 80-20 के अनुपात में रखा जाए। सीएम ने शहरी क्षेत्रों में शौचालय बनाने के लिए भी केंद्र से मदद मांगी।

शौचालय के ल‌िए 4 के बदले 12 हजार की मांग

1 billion to dehradun for smart city project.

उन्होंने कहा कि अभी प्रति शौचालय 4 हजार रुपये मिल रहे हैं, जिसे बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया जाए। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र में पांच लाख व नगरीय क्षेत्र में 50 हजार शौचालय बनाने के लिए 600 करोड़ रुपये दिए जाए।

सीएम ने बताया कि चमोली व रुद्रप्रयाग दो जनपदों को स्वच्छ जनपद बनाने का निर्णय लिया गया है। सीएम ने अर्द्ध कुंभ मेले के लिए धनराशि का प्रबंध जल्द करने की मांग की है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को आवश्यकतानुसार भूमि उपलब्ध कराने और राज्य की कार्यदायी संस्था बनाने पर विचार करने का आश्वासन केंद्रीय मंत्री को दिया।

बैठक में सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक व माला राज लक्ष्मी शाह, संसदीय सचिव मनोज तिवारी, मुख्य सचिव एन. रविशंकर, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, सचिव नगर विकास डीएस गर्ब्याल के अलावा केंद्र सरकार के अफसर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed