फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   01drndavpgcollege

डीएवी कॉलेज में छह सितंबर के बाद जारी होगी मेरिट लिस्ट

Thu, 02 Sep 2021 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
01drndavpgcollege
शहर के डीएवी पीजी कॉलेज समेत अन्य कॉलेज में भी स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए छह सितंबर के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस कॉलेज और एमकेपी कॉलेज में भी स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण की अंतिम तारीख बढ़ाने के बाद मेरिट लिस्ट जारी करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीएवी पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए अब तक लगभग 12 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं बीए, बीकॉम और बीएससी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं। आनलाइन पंजीकरण की अंतिम तारीख अब दो सितंबर है। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. हरिओम शंकर ने बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज में तीन और चार सितंबर को जमा शुल्क को लेकर बैंक से क्लीयरेंस की जाएगी। पांच सितंबर तक आवेदन में किसी तरह की त्रुटि को सुधारने के लिए समय दिया गया है। छह सितंबर को आनलाइन आधार पर प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

एमकेपी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेखा खरे ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण की अंतिम तारीख दो सितंबर है। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं, डीबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय ने बताया कि तीन सितंबर के बाद बीए और बीएससी में प्रथम सेमेस्टर में पंजीकरण नहीं किया जाएगा। मेरिट के आधार पर होने वाले पंजीकरण की आखिरी तारीख तीन सितंबर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed