{"_id":"57a60424-eed9-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"where-will-the-extra-sugar-came","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां से आएगी अतिरिक्त चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां से आएगी अतिरिक्त चीनी
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चीनी की आपूर्ति जल्द शुरू होने उम्मीद है, लेकिन बढ़ती आबादी को देखते हुए चीनी की मात्रा कम होने की आशंका होने लगी है। पूर्ति विभाग ने इस बार चीनी का कोटा पूरा मिलने की बात कही है, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों को महीने में बिना चीनी के भी रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन
इसके बावजूद जिला पूर्ति विभाग कार्ड धारकों को पूरी चीनी दिए जाने का दावा किया है। सरकारी राशन की दुकानों पर सस्ते दर की चीनी का इंतजार कर रहे लोगों को इस बार पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चीनी मिलने की उम्मीद है। हालांकि रीजनल फूड कंट्रोलर ऑफिस से इस बार चीनी का पूरा कोटा दिए जाना है।
विज्ञापन
हजारों नए कार्ड बने
मगर लोगों को पूरी चीनी मिलने की उम्मीद काफी कम है। दरअसल शहर में अक्टूबर 2012 तक बने राशन कार्डों की संख्या के आधार पर चीनी का कोटा दिया जाता है। मगर बीते 9 महीने में हजारों की संख्या में नए राशन कार्ड बन गए हैं। जिस कारण यूनिट भी बढ़ गई हैं। मगर पुराने कोटे के हिसाब से चीनी मिलने के कारण इसकी पूर्ति करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
425 ग्राम चीनी प्रति यूनिट मिल रही
दुकानदारों की मानें तो शासन से 500 ग्राम चीनी प्रति यूनिट के हिसाब से देने के निर्देश हैं। मगर बढ़ते राशन कार्डों के हिसाब से उनको करीब 425 ग्राम चीनी प्रति यूनिट ही मिल रही है। इस कारण करीब 75 ग्राम प्रति यूनिट के हिसाब से चीनी की कमी है। जिस कारण सभी उपभोक्ताओं को चीनी बांटन संभव नहीं हो सकेगा। उनका कहना है कि अतिरिक्त चीनी आखिर कहां से लाएंगे।
दून गोदाम में पहंचने लगी चीनी
पहाड़ी जिलों और दूरस्थ क्षेत्रों में चीनी बंटने के बाद अब दून शहर में अगले दो दिनों में चीनी बंटने की उम्मीद है। रीजनल फूड कंट्र्रोलर अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि दून गोदाम में बुधवार से चीनी भेजी जाने लगी है। जो जल्द ही दुकानों में पहुंच जाएगी।
अधिकारी का कहना
'उपभोक्ताओं को जल्द ही चीनी बंटनी शुरू हो जाएगी। इस बार पूरा कोटा मिला है, इसलिए 500 ग्राम प्रति यूनिट के हिसाब से चीनी बंटेगी।'
श्याम आर्य, जिला पूर्ति अधिकारी