{"_id":"59639e7a-d7d7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rain-suffers-transport-system-of-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ी बारिश की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ी बारिश की मार
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार 48 घंटे से ज्यादा हुई बारिश की मार यातायात व्यवस्था पर भी पड़ी है। दून से पहाड़ी मार्गों पर केवल मसूरी, ऋषिकेश और चकराता तक ही बसें जा रही हैं। इससे आगे के मार्ग बंद होने से यात्री जा नहीं पा रहे हैं। मसूरी बस स्टैंड पर सोमवार को सैकड़ों यात्री (पुरोला, बड़कोट, उत्तरकाशी, आराकोट, हनोल, नई टिहरी जानेवाले) बस नहीं चलने से निराश लौटे। ट्रेनों की लेटलतीफी से भी यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
आईएसबीटी से दिल्ली, हल्द्वानी और मुरादाबाद रूट पर जाने वाले यात्रियों को बारिश के कारण परेशानी हुई। आईएसबीटी परिसर में तालाब जैसी स्थिति होने से यात्रियों को बाहर ही बसों का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद दिल्ली जाने के लिए डाट काली मंदिर के पास बनी गुफा पर लगे जाम से कई घंटे जूझना पड़ा। हरिद्वार रोड पर डोईवाला, लच्छीवाला और हरिद्वार से आगे नजीबाबाद रोड पर मार्ग बाधित रहने से बसों का संचालन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
ये ट्रेनें हुईं लेट
काठगोदाम-3 घंटे
एसी स्पेशल-2.25 मिनट
जनता-3.20 मिनट
मसूरी-3.15 मिनट
हावड़ा-4.45 मिनट
लाहौरी-3 घंटे
लिंक-7 घंटे
लाहौरी एक्सप्रेस रद्द, यात्री परेशान
दून से अमृतसर जाने वाली लाहौरी एक्सप्रेस सोमवार को रद्द हो गई। पंजाब में रेलवे ट्रैक पर पानी आने के बाद यह निर्णय लेना पड़ा। अचानक ट्रेन रद्द होने से यात्री परेशान हो गए। इस रूट पर कोई और ट्रेन नहीं होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई। कई लोगों को यात्रा स्थगित करनी पड़ी। कुछ ने बसों का सहारा लिया। आरक्षण वाले यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने के लिए पापड़ बेलने पड़े।
विज्ञापन