{"_id":"ea573f1e-7cc8-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"now-rajaji-park-has-become-target-of-hunters","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों के निशाने पर है अब राजाजी पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों के निशाने पर है अब राजाजी पार्क
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2013 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन्यजीवों के लिए सुरक्षित कहे जाने वाले राजाजी नेशनल पार्क पर भी अब शिकारियों की नजर है। बीते दिनों पार्क की कांसरो रेंज में कुछ हथियारबंद संदिग्ध लोग देखे गए। पार्क प्रशासन शिकारियों की तलाश के बजाय मामले को दबाने की जुगत में जुटा रहा।
विज्ञापन
प्रमुख वन संरक्षक के संज्ञान में मामला आने के बाद घटना की जांच की बात कही जा रही है। कार्बेट टाइगर रिजर्व में शिकारियों की सक्रियता के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन अब शिकारियों ने अपने पांव राजाजी नेशनल पार्क तक पसार लिए हैं।
विज्ञापन
15 दिन पूर्व ही पार्क की गौहरी रेंज में चार साल के एक बाघ के शिकार का मामला सामने आया था। अब कांसरो रेंज में शिकारियों के घुसने की पुष्टि हुई है। सूत्रों के मुताबिक रेंज में एक सप्ताह पूर्व छह-सात हथियारबंद लोग कोर एरिया में देखे गए। मौके पर तैनात फारेस्ट गार्ड ने इन लोगों को देखते ही शोर मचा दिया। इस पर वे सभी भाग निकले।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मौके पर कई खड़के (क्लच वायर) भी बरामद हुए। सूत्रों के मुताबिक घटना की जानकारीपार्क अधिकारियों को दी गई, लेकिन उन्होंने शिकारियों की तलाश की कोई कवायद शुरू नहीं की।
बृहस्पतिवार को प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एसएस शर्मा के संज्ञान में यह मामला आया। उन्होंने पार्क निदेशक से जानकारी लेने के बाद कुछ संदिग्ध लोगों के देखे जाने की पुष्टि की। शर्मा ने बताया कि पार्क अधिकारियों को मौके पर जाने और जांच के लिए कहा गया है।