फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nomination starts in dehradun municipal corporation

देहरादून नगर निगम में चुनावी 'दंगल' शुरू

Sat, 15 Jun 2013 05:30 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2013 05:30 PM IST
विज्ञापन
Nomination starts in dehradun municipal corporation

नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का चुनावी ‘दंगल’ आठ साल बाद शनिवार को शुरू हो गया। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत में पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन हो गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए 6 जबकि सचिव पद के लिए सात सफाई कर्मचारियों ने दावेदारी ठोकी है।

विज्ञापन


चुनाव में केवल एक महिला ने सचिव पद के लिए नामांकन भरा है। जबकि बाकी सभी पुरुष दावेदार हैं। अध्यक्ष और सचिव के लिए कौन जीतेगा इसका फैसला 637 सफाई कर्मचारी 29 जून को करेंगे।
विज्ञापन


अध्यक्ष और सचिव पद के लिए नामांकन

नगर निगम में बतौर मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार आए तो उन्होंने आठ साल से नहीं हुए सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव में नई जान डाली। चुनाव के लिए उन्होंने कदम बढ़ाए तो कर्मचारियों ने भी जोर भरा और चुनावी वेला शुरू हो गई। शनिवार को नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के लिए अध्यक्ष और सचिव पद के लिए नामांकन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी रवि पांडे (अधिशासी अभियंता) ने बताया कि नई कार्यकारणी ने के लिए सोमवार को नाम वापसी होगी। मंगलवार को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। 28 जून तक प्रत्याशी को प्रचार का समय मिलेगा। 29 जून की सुबह नौ बजे से मतदान के बाद शाम को ही अध्यक्ष और सचिव विजेता की घोषणा की जाएगी। नामांकन में कुल 13 आवेदकों में मीनू पत्नी प्रीतम सिंह ने सचिव पद के लिए दावेदारी ठोकी है।

इन्होंने भरा नामांकन
अध्यक्ष:
राजेश पुत्र स्व. राम निवास
संजय कुमार पुत्र चंद्रमोहन
मदन पुत्र आशाराम
अनिल पुत्र छोटे
संजय पुत्र महावीर
राजेंद्र पुत्र रामलाल

सचिव:
राजे पुत्र मुरारी
राजू पुत्र सुमेर
मीनू पत्नी प्रीतम
हरिओम अनंत पुत्र स्व.चमनलाल
कर्मवीर पुत्र मुक्तयारा
इंदर सिंह पुत्र प्रेमसिंह
धीरज पुत्र रमेश चंद्र

सचिव फिर मैदान में
2005 में जब नगर निगम चुनाव हुए थे तो उसमें सोनू सेलवाल अध्यक्ष चुने गए थे। जो अब रिटायर्ड हो गए हैं। जबकि सचिव पद पर 2005 में जीते कर्मवीर ने इस बार भी सचिव पद के लिए नामांकन भरा है।


गिनाने लगे प्रयास
प्रत्याशियों ने अब तक कर्मचारियों के लिए किए प्रयासों के साथ ही जीतने की दावेदारी के लिए कर्मचारियों की परेशानी से जुड़े मांग पत्र बना लिए हैं। प्रत्याशी सभी कर्मचारियों की परेशानी हल करने के लिए खुद को दूसरे से भारी साबित करने में लगे हैं। शनिवार को काफी संख्या में सफाई कर्मचारी नगर निगम में मौजूद रहे। इस दौरान चुनावी चर्चा भी गरम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed