{"_id":"7ddd5e08-dfde-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mother-search-her-missing-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बेटे को 12 दिन से तलाश रही मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बेटे को 12 दिन से तलाश रही मां
धुमाकोट/ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
एक मां अपने बेटे की कोई खबर नहीं मिल पाने से परेशान है। 12 दिन पहले गौरीकुंड गया उसका बेटा ट्रक समेत लापता है। धुमाकोट तहसील के नाला गांव निवासी राजेंद्र सिंह रामनगर की एक फर्म का ट्रक चलाता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
विज्ञापन
15 जून को वह रामनगर से ट्रक में सामान लेकर गौरीकुंड बाजार पहुंचाने निकला था। शाम छह बजे उसने गौरीकुंड से घर फोन कर मां बीना देवी को वहां पहुंचने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
उससे कोई बात नहीं हुई
इसके बाद से परिजनों की उससे कोई बात नहीं हुई। इस बीच 16 जून को गौरीकुंड में सब कुछ तबाह होने की खबर के बाद से परिजन परेशान हैं। मां बीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि छोटा भाई जितेंद्र इन दिनों भाई की फोटो लेकर अधिकारियों से उसे तलाश करने की गुहार लगा रहा है।
राजेंद्र के पिता बलवंत सिंह का काफी समय पूर्व निधन हो गया था। इससे राजेंद्र ही परिवार की रोजी-रोटी का जरिया था। कुछ दिन पूर्र्व ही उसने अपनी छोटी बहन की शादी की थी।
उधर, रामनगर स्थित फर्म के मालिक आलोक कुमार ने बताया कि उन्होंने ट्रक और राजेंद्र के बारे में गौरीकुंड में पूछताछ की तो पता चला कि जिस बाजार में सामान भेजना था, वह पूरा बह गया है।
ट्रक का भी पता नहीं
इसके अलावा यहां पार्किंग भी गायब हो गई है। बताया कि ट्रक का भी कोई पता नहीं चल रहा है। राजेंद्र के साथ गए मुनीम और एक अन्य स्टाफ भी गायब है। एसडीएम रेखा कोहली ने बताया कि राजेंद्र के गुम होने की जानकारी कंट्रोल रूम को दे दी गई है। वहां से सूचना मिलते ही आगे कार्रवाई की जाएगी।