फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four lakh robbery to enjoy with friends

गर्लफ्रेंड के चक्कर में बन गया चोर

Fri, 21 Jun 2013 10:36 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2013 10:36 AM IST
विज्ञापन
Four lakh robbery to enjoy with friends

तीन-तीन गर्लफ्रेंड का खर्चा उठाना एक बेरोजगार को इस कदर भारी पड़ गया कि लूट करने के सिवाय उसे कोई और चारा ही नहीं दिखा। दो अन्य दोस्तों को साथ लिया और बैंक से रुपये निकालकर बाहर आए व्यक्ति से तमंचे के बल पर चार लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


रुपये लूटने के बाद दिल्ली में गर्लफ्रेंड के साथ हजारों रुपयों की शॉपिंग की और डिस्को थेक में जमकर डांस किया। दोनों युवक घर लौटे तो पुलिस ने दबोच लिया। जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने दो तमंचे, लगभग दो लाख रुपये और 35 सिम बरामद किए हैं।
विज्ञापन


10 जून को ऋषिकेश में एक बैंक के बाहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर जोगेंद्र कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी धनपुरा थाना पथरी, जिला हरिद्वार से चार लाख रुपये लूट लिए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाग निकला एक साथी

गुरुवार सुबह पुलिस टीम ने रायवाला बाजार में विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की पुत्र राकेश त्यागी निवासी ग्राम रई थाना छपार, मुजफ्फरनगर हाल निवास हरिपुर कलां देहरादून एवं निशांत चौहान पुत्र महेंद्र सिंह चौहान निवासी नीलकंठ, पौड़ी हाल निवासी हरिपुर कला रायवाला, जिला देहरादून को दबोच लिया। एक अन्य साथी दीपक निवासी शामली, मुजफ्फरनगर भाग निकला।

पुलिस के पकड़ में आए युवकों से लूट में प्रयोग में लाई मोटरसाइकिल, 315 बोर के दो तमंचे और एक लाख 90 हजार रुपये और 35 सिम बरामद हुए। पूछताछ में निशांत ने बताया कि उसकी तीन गर्लफ्रेंड हैं। बेरोजगारी में उनके खर्चे वह नहीं उठा पा रहा था। उसे कुछ रुपयों की जरूरत थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती विक्रांत और दीपक से हुई। दोनों ने उसे यह योजना बताई।

पिछला आपराधिक रिकार्ड नहीं
योजना ठीक लगी तो उसने हामी भर दी। उसने बताया कि उसे हिस्से के डेढ़ लाख रुपये मिले। इन रुपयों को लेकर वह दिल्ली गया और अपनी एक गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग, महंगी ड्रिंक्स और डिस्को थेक के मजे लिए। एसएसपी केवल खुराना ने बताया निशांत का पिछला आपराधिक रिकार्ड नहीं है। जबकि अन्य दोनों के खिलाफ मुजफ्फरनगर और राजस्थान में लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का ईनाम दिया है।


सीसीटीवी कैमरे से पकड़ में आए
लूट के खुलासे के लिए पुलिस की एक्सपर्ट टीम लगाई गई थी। लूट के दिन की बैंक में स्थापित कैमरों की वीडियो फुटेज पुलिस ने देखी। उन्होंने देखा कि पीड़ित जोगेंद्र जब कैशियर से केस ले रहा है, उसी दौरान उसके आसपास दो युवक उसे बड़े गौर से देख रहे हैं। पुलिस ने इन लड़कों की तफ्तीश की तो मामला खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed