फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five-member team from pakistan came to see the pain of destruction

तबाही का जायजा लेने पाक से आया दल

Fri, 28 Jun 2013 04:49 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
हरिद्वार/ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
five-member team from pakistan came to see the pain of destruction

उत्तराखंड में बीते सप्ताह हुई भारी तबाही का जायजा लेने पाक से एक पांच सदस्यील दल हरिद्वार पंहुचा। दल के मुखिया ने बताया कि पाकिस्तान भारत को एक साल के भीतर ही मोस्ट फेवरेट नेशन का दर्जा देगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
विज्ञापन


पाक प्रधानमंत्री इसके लिए कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबधों में सुधार की शुरुआत हो चुकी है। चारधाम यात्रा के दौरान राज्य में हुए भारी जन-धन के विनाश ने पाकिस्तान के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में ठहरे पाकिस्तान हिंदू काउंसिल के अध्यक्ष जेठानंद डूंगरमल कोहिस्तानी ने बताया कि तबाही की खबरें सुनकर उनसे रहा नहीं रहा गया और अपने परिवार के चार लोगों के साथ वह 22 जून को भारत पंहुचे।

वापस जाने का कार्यक्रम बनाना पड़ा
27 जून को हरिद्वार पंहुचकर वह लोगों के दर्द को करीब से देखना चाहते थे, लेकिन सुविधा न होने के चलते उन्हें वापस जाने के लिए 29 जून का कार्यक्रम तय करना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले कई बार भारत आए हैं।

जेठानंद का कहना है कि वैसे तो वाघा बार्डर पर उन्हें हरिद्वार के हालात भी बेहद खराब बताए गए थे, लेकिन भगवान का शुक्र है कि उन्हें यहां ऐसा देखने को नहीं मिला।

 
उन्होंने कहा कि पाक सरकार एक साल में भारत को मोस्ट फेवरेट नेशन का दर्जा दे देगी। उन्होंने पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से भरपूर कोशिश किए जाने की बात भी कही। जेठानंद ने बताया कि नवाज ने काफी हिंदुओं को अपने साथ लिया है। सरकार में भी हिंदुओं को शामिल किया गया है।

पाक में बड़े अफसर ईमानदार, छोटे भ्रष्ट
पकिस्तान हिंदू काउंसिल के अध्यक्ष ने बताया कि पाकिस्तान में छोटे स्तर के अफसरान बेहद भ्रष्ट हैं। वहीं बड़े लेवल के अधिकारी काफी ईमानदार और भेदभाव रहित हैं। कट्टरता भी छोटे अधिकारियों में ज्यादा दिखाई देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed