फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   destruction in uttarakhand

उत्तराखंडः अभी भी 1400 गांव में नहीं पहुंची राहत

Tue, 02 Jul 2013 08:41 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 02 Jul 2013 08:41 AM IST
विज्ञापन
destruction in uttarakhand

आपदा राहत के दावे भले बड़े-बड़े हो रहे हैं, पर हकीकत यह है कि कई गांव अभी भी राहत का इंतजार का रहे हैं। सड़क मार्ग से कटे ये गांव विपदा के कारण अलग-थलग पड़ गए हैं।

विज्ञापन


खराब मौसम के कारण पिथौरागढ़ में सोमवार को कोई राहत सामग्री पहुंचाई ही नहीं जा सकी।

टूटा मुसीबतों का पहाड़
खुद प्रदेश सरकार स्वीकार कर रही है कि प्रदेश के करीब 1400 गांव संपर्क मार्ग से कटे हुए हैं। सड़क को पहाड़ की लाइफलाइन कहा जाता है, जिसके टूटने से इन गांवों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल यह है कि बदरीनाथ रूट पर ही लामबगड़ के सामने का गांव पटोड़ी राहत का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


अलकनंदा में उफान के कारण यह गांव पूरी तरह से कट गया है और गांव में फंसे हुए लोग कहीं आ-जा नहीं पा रहे हैं। इसी तरह अगासी, बिनौला में भी राहत नहीं पहुंच पाई है। वहीं खीरों गांव भी पूरी तरह से कटा हुआ है। इसी तरह नीति घाटी में गमसाली, बंपा, नीति, दोनागिरी जैसे गांव सड़क टूटने के कारण दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद बुरे हैं इन गांवों के हाल
ये गांव धौलीगंगा में आए उफान के कारण अपने रास्तों को गंवा चुके हैं। चमोली जिले की उर्गम घाटी में ही दवग्राम, भरकी, कपिनखी, अरूसी, मरला जैसे गांव के हालात अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आ पाए हैं। यही हाल मंदाकिनी में आए उफान के कारण संपर्क से कटे हुए गांवों का है।

मुसीबत यह है कि इन गांवों तक राहत पहुंचाने केलिए पहले गांव की जरूरत का अंदाजा लगाना जरूरी है। फूड पैकेट के जरिए गांवों को तात्कालिक राहत तो दी जा सकती है, पर गांवों की अन्य कई जरूरतों को पूरा करना मुश्किल है।

प्रभावित गांवों के हर व्यक्ति को राहत मिल जाए, इसके लिए कोशिश हो रही है। प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हर जिले में एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें स्थानीय विधायक, जिलाधिकारी और क्षेत्र के एक सम्मानित व्यक्ति को शामिल किया गया है। यह कमेटी राहत वितरण की निगरानी करेगी और जरूरतें सरकार को बताएगी।
-अंबिका सोनी, प्रभारी कांग्रेस

जिलाधिकारियों को स्पष्ट कह दिया गया है कि जहां भी जरूरत हो राहत पहुंचाई जाए। राहत सामग्री की कोई कमी नहीं है। संपर्क से कटे हुए गांवों की खोज खबर ली जा रही है।

-विजय बहुगुणा, मुख्यमंत्री

जिले के गांवों में भेजी गई सामग्री
रुद्रप्रयाग- चौमासी, गौरीगांव, जलमल्ला, कोटमा, त्रिजुगीनारायण, कालीमठ, जोखी, कुडजेटी, सिलौढ़, गौनीगांव (186 क्विंटल)
चमोली- उर्गम, घोड़ापड़ाव, लामबगड़, पुलमा, पांडुकेश्वर (10 क्विटंल)
उत्तरकाशी- भटवाड़ी,  मनेरी, हर्षिल (29 क्विंटल)
पिथौरागढ़- मौसम खराब होने से हेलीकाप्टर नहीं उड़ पाए
बागेश्वर- बधियाकोट (तीन क्विंटल)
-हेलीकाप्टर से कुल 81 चक्कर लगा कर 228 क्विंटल मात्रा के 2038 पैकेट गिराए गए।
-देहरादून से गुप्तकाशी के लिए 11, जोशीमठ के लिए 5, उत्तरकाशी के लिए 10 ट्रक सामग्री भेजी गई है। चमोली, जोशीमठ, रुद्रप्रयाग के लिए एक-एक ट्रक कंबल भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed