फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   destruction in kedarnath

इनके लिए आपदा लाई 'बहार'

Tue, 02 Jul 2013 09:30 AM IST
बड़कोट/ब्यूरो
बड़कोट/ब्यूरो Updated Tue, 02 Jul 2013 09:30 AM IST
विज्ञापन
destruction in kedarnath

प्रशासन जहां एक ओर आपदा से बचाव और राहत में व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर अपर यमुना वन प्रभाग के ऊपरी हिमालय क्षेत्र में तस्कर वन उपज खोदने में लगे हैं। खुले आम वन उपज की अवैज्ञानिक तरीके से विदोहन हो रहा है।

विज्ञापन


खुलेआम किया जा रहा विदोहन
सूत्रों से जानकारी मिली है कि बडियार क्षेत्र के साथ ही गीठ पट्टी के ऊपरी हिमालय बुग्यालों में सुना पड़े मठियाठा, वालाथाच, डोडीताल रूट पर घिनाडा, पनडोबलू, खार्सू आदि बुग्याल में यात्रा सीजन के दौरान से अवैध रूप से सतुवा तथा शंखजड़ी का खुलेआम विदोहन किया जा रहा था।
विज्ञापन


इस बीच 15 व 16 जून को आई आपदा से तस्करी और अधिक बढ़ गई है। वन अधिकारियों के आपदा कार्यों में व्यस्त होने से यहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की शह पर तस्कर जड़ी-बूटियों को विदोहन कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस अवैध कारोबार में गांवों की महिलाएं भी हाथ बटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी हुई थी तस्करी
पिछले वर्ष पुरोला क्षेत्र में पकड़ी गई शंखजड़ी का अधिकांश हिस्सा इसी क्षेत्र से तस्करी होकर जंगलों से गया था। वन उपज के इस गोरख धंधे से जुड़े लोगों का यह आलम है कि वह ग्रामीणों से वन विभाग के छापे का खौप दिखा कर औने पौन दामों पर शंखजड़ी एकत्रित कर स्वयं उच्च दामों में बाहर ले जाकर बेच आते हैं।


इस सीजन में रानाचट्टी में शंखजड़ी पकडने का मामला भी प्रकाश में आया था तो वन कर्मियों ने इसे रफा दफा कर दिया था।

एक सप्ताह पहले क्षेत्र में जड़ी-बूटियों के तस्करी की शिकायत मिली थी। मैंने तत्काल वन क्षेत्राधिकारी कुथनौर के नेतृत्व टीम बनाकर भेजी थी। फिलहाल मैं आपदा के कार्यों में व्यस्त हूं। जड़ी-बूटी तस्करों पर विभाग नजर रखे हुए है।
- बृजमोहन डोबरियाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed