फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इस बार हर कांवड़िए का होगा रजिस्ट्रेशन

इस बार हर कांवड़िए का होगा रजिस्ट्रेशन

Thu, 18 Jul 2013 05:32 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Thu, 18 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
पौड़ी। नीलकंठ महादेव मंदिर में लगने वाले कांवड़ मेले में इस बार आने वाले प्रत्येक कांवड़ यात्री का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। केदार घाटी में आई दैवी आपदा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया है। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से कांवड़ यात्रा के दौरान अपने साथ आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक रूप से लाने का अनुरोध किया है, ताकि रजिस्ट्रेशन कराने में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन

मेले में इस बार भी श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक कांवड़िए का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। बैराज नीलकंठ मोटर मार्ग में गुर्जरों के डेरे के पास चार पहिया तक के वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं और टैक्सी स्टैंड लक्ष्मण झूला में टैक्सी यूनियन के वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन होंगे। बाघखाल टैक्सी स्टैंड के मैदान में पैदल यात्रियों का रजिस्ट्रेशन होगा।सभी जगहों पर रजिस्ट्रेशन काउंटर लगाए जाएंगे। यात्रियों के रजिस्ट्रेशन के बाद इनका फिर से निरीक्षण होगा। वाहनों में आने वाले यात्रियों का पुन: निरीक्षण गरूड़ चट्टी में, पैदल यात्रियों का पुन: निरीक्षण पुंडरासू में किया जाएगा। इन जगहों पर भी पंजीकरण के पुन: निरीक्षण को काउंटर स्थापित होंगे। यहां वह श्रद्धालु भी पंजीकरण करा सकेंगे जिनका पहले पंजीकरण नहीं हुआ।
विज्ञापन

इंसेट
दो होंगे प्रारूप
कांवड़ मेले में वाहनों में और पैदल आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण के अलग-अलग प्रारूप होंगे। वाहनाें से आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण में क्रम संख्या, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, श्रद्धालु का नाम, पता, उम्र और मोबाइल नंबर होगा। पैदल आने वाले श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन के प्रारूप में क्रम संख्या, श्रद्धालु का नाम, पता और मोबाइल नंबर की जानकारी होगी। - चंद्रेश कुमार यादव, डीएम पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed