फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्कूल खुलते ही डोईवाला रूट पर वाहनों का संकट

स्कूल खुलते ही डोईवाला रूट पर वाहनों का संकट

Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। एक जुलाई से स्कूल खुल गए हैं। ऐसे में परेडग्राउंड-डोईवाला-जौलीग्रांट रूट से जुड़े गांवों के निवासियों के लिए शहर आने-जाने में वाहनों का संकट बढ़ गया है। इस रूट पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद से 26 सिटी बसों का संचालन नौ जून से बंद है। अब केवल 20 सिटी बसों के परमिट ही वैध रह गए हैं। ऐसे में इस रूट से जुड़े दर्जनों गांवों के निवासियों, स्कूल कालेज पढ़ने वाले छात्रों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जौलीग्रांट स्थिति हिमालयन इंस्टीट्यूट के छात्र परेशान हैं तो वहीं दून आने वाले सैकड़ों लोगों को बसों का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बसों के खचाखच भर जाने से बीच गांवों से सवार होने वाली छात्राओं और महिलाओं को सफर करने में दिक्कत हो रही है। दूसरी ओर बंद हुई बसों के प्रधान रघुवीर सिंह नेगी का कहना है कि बस मालिक, चालक और परिचालक के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


क्यों बंद हुई सेवा
वर्ष 2009 से पहले तक इस रूट पर 20 सिटी बसों के परमिट थे। लेकिन सवारियों की संख्या और रूट डोईवाला से जौलीग्रांट तक बढ़ाकर रूट पर एसटीए ने वर्ष 2009 में 42 नए परमिट जारी किए। इसके विरोध में पुरानी 20 सिटी बस संचालकों के हाईकोर्ट जाने से बार-बार इस रूट की बसें बंद हो जाती हैं। बंद हुई बसों के संचालक अब रोक के आदेश पर स्टे के लिए हाईकोर्ट की डबल बेंच में डेट मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों के लोग हैं परेशान
जौलीग्रांट, भानियावाला, थानों, रानी पोखरी, डोईवाला, तेलीवाला, खैरी, बुल्लावाला, लच्छीवाला, दुधली, नागल ज्वालापुर, नागल बुलंदावाला, कैमरी, नौका, हर्रावाला, बालावाला, जोगीवाला, मोहकमपुर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed