{"_id":"11-66253","slug":"Dehradun-66253-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा में खोए लोगों को मिलाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा में खोए लोगों को मिलाने के नाम पर ठगी
Dehradun
Updated Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। पहाड़ में आई आपदा और केदारानाथ में लापता हुए हजारों लोग अपनों की तलाश में दर-दर धक्के खा रहे हैं। इनकी पीड़ा और उनके खोए लोगों मिलाने नाम पर भी ठगी की जाने लगी है। जी हां, सोमवार को पुलिस लाइन में एक ऐसा ही मामला सामने आया। पीड़ित ने एसएसपी केवल खुराना से ठगी की शिकायत की है। एसएसपी का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है मंगलवार तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
सूरत निवासी जितेंद्र गांधी के परिवार से तीन लोग चार धाम यात्रा के लिए घर से निकले थे। जितेंद्र ने बताया कि केदारनाथ में आखिरी बार उनसे संपर्क हुआ था। लेकिन इसके बाद उनका कुछ पता नहीं है। पीड़ित जितेंद्र दून पहुंचा और इधर-उधर फोटो दिखाकर अपनों का पता पूछने लगा। इस बीच उनके दर्द का किसी ने फायदा उठा लिया। फोटो देख तीनों लोगों देखने के बात कहते हुए एक व्यक्ति ने उनसे अपनों को मिलाने की एवज में पचास हजार रुपये ठग लिए और इसके बाद फरार हो गया। पीड़ित जितेंद्र ने सोमवार को पुलिस लाइन पहुंचाकर मामला बताया तो एसएसपी केवल खुराना इसे गंभीर मानते हुए जांच कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।