{"_id":"11-65315","slug":"Dehradun-65315-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब हैं उत्तराखंड के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब हैं उत्तराखंड के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन महकमे का भी कोई जवाब नहीं है। उत्तराखंड के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक/ प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एसएस शर्मा कहां है, किसकी को पता नहीं। पिछले 20 दिनों से प्रमुख वन संरक्षक डा. आरबीएस रावत को शर्मा ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। शर्मा को तलाशने के लिए रावत ने अपनी हर तरकीब लगा दी, लेकिन वे नहीं मिल पाए।
सूत्रों के अनुसार शर्मा पिछले लंबे समय से दिल्ली में हैं। बताया जा रहा है कि वह अवकाश पर हैं, लेकिन उन्होंने किसी से छुट्टी नहीं ली है। उनके स्टाफ से लेकर प्रमुख वन संरक्षक डा.आरबीएस रावत तक को अवकाश के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अहम यह है कि पिछले दिनों एक के बाद एक तीन बाघों की मौत हो गई।
इसके बावजूद उत्तराखंड में यह स्थिति बनी हुई है। महकमे के दो बड़े अधिकारियों के बीच में ही आपस में तालमेल नहीं है। एक दूसरे के अवकाश तक के बारे में नहीं पता है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड के जंगलात महकमे का क्या हाल होगा।
विज्ञापन
मेरी मदर की तबीयत खराब है। इसलिए मैं अवकाश पर हूं। इसकी जानकारी प्रमुख वन संरक्षक और प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण को भी दे दी है। जहां तक चार्ज देने की बात है तो प्रमुख वन संरक्षक खुद कई बार बिना चार्ज दिए देश से बाहर जा चुके हैं। तब तो किसी ने सवाल नहीं किया। मैं तो दिल्ली में ही हूं।
-एसएस शर्मा, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक
मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक का मोबाइल लंबे समय से बंद चल रहा है। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। वह कहां है, इसकी कोई सूचना नहीं है। बिना अवकाश लिए ही वह प्रदेश से गायब हैं। जबकि, इस दौरान कई बाघ मर चुके हैं। सरकार से लेकर मीडिया तक की ओर से उनके बारे में पूछा जा रहा हैं। मेरे पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने पहले 25 दिन की छुट्टी मांगी। इस पर जब मैंने चार्ज देने के लिए कहा तो उन्होंने छुट्टी रद्द करने की बात कही। इस पर मैने छुट्टी रद्द कर दी।
- डा. आरबीएस रावत, प्रमुख वन संरक्षक