{"_id":"11-65262","slug":"Dehradun-65262-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुंबई में खंगालती रही, सौरभ मिला गोवा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुंबई में खंगालती रही, सौरभ मिला गोवा में
Dehradun
Updated Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। दून पुलिस सौरभ की तलाश में बार-बार मुंबई छानती रही। लेकिन अपहरण का मामला दर्ज होने के आठ माह बाद अब वह मिला तो गोवा में।
अमन विहार रायपुर निवासी दिनेश बिष्ट का बेटा सौरभ बिष्ट (20) आईएमएस कालेज से बीसीए कर रहा था। करीब आठ माह पहले वह घर से बाइक लेकर कालेज के लिए निकला और देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया, दोस्तों के यहां पड़ताल की लेकिन कुछ पता नहीं लगा और न ही उसकी बाइक मिली। पिता दिनेश ने घटना की सूचना रायपुर पुलिस की दी और अज्ञात खिलाफ अपहृरण का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस बार-बार उसकी तलाश के लिए परिवार के साथ मुंबई के होटल और अन्य जगह भटकती रही। लेकिन कुछ पता नहीं लगा। एसओ रायपुर शंकर सिह बिष्ट ने बताया कि पिछले हफ्ते सर्विलांस पर उसकी लोकेशन गोवा मिली। पकड़ के लिए तत्काल एक पुलिस टीम गोवा रवाना कर दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम सौरभ को लेकर वापस आ गई है। गोवा में वह एक गेस्ट हाउस में हेल्पर की नौकरी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक अभी वह गोवा जाने की कहानी ठीक से नहीं बता पा रहा है। उसका कहना है कि कालेज जाते वक्त किसी ने उसकी बाइक छीन ली थी। तभी वह घर वालों के डर से ट्रेन में सवार हो चला गया था। लेकिन पुलिस को यह बात पच नहीं रही है, असल घटना के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।