{"_id":"11-65096","slug":"Dehradun-65096-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"और बिगड़े हालात दो बीमार दून रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और बिगड़े हालात दो बीमार दून रेफर
Dehradun
Updated Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
त्यूनी। ठारठा ग्राम पंचायत के चार गांवों में फैला उल्टी-दस्त का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी दो और लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी चकराता में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें दून के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, चकराता के एक गांव में बच्चे की मौत की खबर मिली है।
सोमवार को पुनिग गांव की कुुमरी देवी और दयाराम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले इसी गांव की तीन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार बीमारी दूषित पानी पीने के कारण हुई है। पुनिग, ठारठा, कुनवा, कांडोइभरम में इन दिनों उल्टीदस्त का प्रकोप चल रहा है, जहां 112 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। सोमवार को सीएमओ के निर्देश पर दून अस्पताल की तीन सदस्यीय टीम में शामिल डा. ममता, डा. डीके जुनेजा, डा. दीपक सहल गांव पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों को टीके लगाकर दवाइयां बांटी। सीएमओ डा. आरपी भट्ट ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर फिर डाक्टरों की टीम भेजी जाएगी। बताया कि पानी में क्लोरीन न होने की वजह से यह नौबत आई है। गांव में क्लोरीनेशन करा दिया गया है। चकराता के एक गांव में एक बच्चेेे की मौत की सूचना मिली है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।