{"_id":"11-64940","slug":"Dehradun-64940-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक प्रबंधक के घर चोरी
Dehradun
Updated Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में चोरों ने बृहस्पतिवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक के घर को निशाना बनाया। देर रात चोर घर को खंगाल रहे थे, तभी परिजनों की नींद खुल गई। शोर मचाने पर चोर सामान लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि इससे पहले चोरों ने दो अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया था।
जीएमएस रोड में वाडिया इंस्टीट्यूट के सामने मोहित नगर कॉलोनी है। यहां पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अजय दुआ का आवास है। बृहस्पतिवार की देर रात उनके घर में तीन-चार चोर घुस गए। इस दौरान खटपट से अजय दुआ की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। इससे पहले कि लोग एकत्रित होते चोर घर की दीवार फांदकर फरार हो गए। इस दौरान वह हजारों का सामान भी साथ ले गए। बाद में पता चला कि क्षेत्र के एमआर ग्रोवर और एक अन्य के घर में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया था। सूचना पर बसंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
दून में सक्रिय हुआ बिजनौर का गैंग
देहरादून। राजधानी में एकबार फिर बढ़ती चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नींद हराम कर दी है। पुलिस की तफ्तीश में जो बात सामने आई है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बिजनौर का एक गैंग इन दिनों दून में सक्रिय है। सूत्रों के अनुसार इस गैंग के दुस्साहस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह घरों में लोगों के होने के बावजूद वारदात को अंजाम देता है।