{"_id":"11-61254","slug":"Dehradun-61254-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास लेने गई महिला को हाथी ने कुचला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास लेने गई महिला को हाथी ने कुचला
Dehradun
Updated Tue, 02 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपुर। जंगल में घास लेने गई गुमानीवाला की एक महिला को हाथी ने पांव तले कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के साथ गई अन्य महिलाओं ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
गुमानीवाला रुषाफार्म में रहने वाली वचना देवी (65) पत्नी गणेशलाल सोमवार सुबह अपनी बेटी, बहू और गांव की अन्य महिलाओं के साथ ऋषिकेश वनरेंज के अंतर्गत गोला बीट कक्ष संख्या-एक के जंगल में घास लेने गई थी। बताया गया कि महिलाओं ने घास काटकर एक स्थान पर जमा कर लिया था, तभी एक हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे उनमें अफरातफरी मच गई। महिलाएं हाथी से बचने को जंगल में इधर-उधर दौड़ीं। इसी बीच हाथी ने वचना देवी को चपेट में ले लिया और पटकर उसका सिर बुरी तरह से कुचल डाला।
बदहवास अन्य महिलाओं ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने इसकी जानकारी वन अधिकारियों को दी। सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी गंगासागर नौटियाल और श्यामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज योगेश चंद्र पांडेय टीम के साथ करीब तीन किलोमीटर भीतर जंगल में घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाबत पता चलने पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौके पर पहुंच गए। महिला की मौत की खबर आते ही गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
अप्रैल फूल नहीं हकीकत थी बात
श्यामपुर। सुबह पहले अफवाह फैली कि गुमानीवाला के पास एक हाथी खाई में फंस गया है। मगर बाद में पता चला कि लोग एक-दूसरे को अप्रैल फूल बना रहे थे। इसके बाद हाथी द्वारा जंगल में एक महिला को मार देने की खबर आई, कुछ लोग इस घटना को भी मजाक ही समझते रहे। मगर बाद में जब दर्दनाक घटना की पुष्टि हो गई तो भारी संख्या में ग्रामीण जंगल की ओर दौड़े।