{"_id":"11-52621","slug":"Dehradun-52621-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो प्रेम प्रसंग बना गार्ड की हत्या की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो प्रेम प्रसंग बना गार्ड की हत्या की वजह
Dehradun
Updated Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। शिमला बाईपास मार्ग पर मिली सुरक्षा गार्ड की सिरकटी लाश के मामले में पुलिस अब तक आरोपियों की तलाश नहीं कर सकी है। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग होेने की बात उभर रही है। गार्ड के एक साथी के मुताबिक गार्ड ने उसे एक युवती से अपने संबंधों के बारे में बताया था। गार्ड जल्द ही युवती को भगाकर ले जाने वाला था।
तीस अक्तूबर को शिमला बाईपास मार्ग पर सेवला कलां के पास एक युवक का सिर और हाथ-पैर कटा धड़ मिला था। उसकी शिनाख्त यूपी के गोंडा निवासी शिव कैलाश के रूप में हुई थी। वह सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड के रूप में तैनात था और गांधी ग्राम में रह रहा था। मामले में एसओजी की टीम कैलाश के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। सूत्रों के अनुसार कैलाश ने अपने कुछ साथियों से हत्या के दो दिन पूर्व ही एक युवती से प्रेम प्रसंग की बात कही थी। कोतवाली प्रभारी एसएस बिष्ट के अनुसार उक्त युवती का पता लगाया जा रहा है।