{"_id":"48725","slug":"Dehradun-48725-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको टूरिज्म बोर्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको टूरिज्म बोर्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू
Dehradun
Updated Tue, 11 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। उत्तराखंड ईको टूरिज्म बोर्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर वन विभाग की ओर से मंथन शुरू कर दिया गया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक वित्त एवं नियोजन एमटीएस लेप्चा की अध्यक्षता में सोमवार को मंथन सभागार में एक बैठक हुई, जिसमें बोर्ड के स्वरूप में बारे में चर्चा की गई।
ईको टूरिज्म बोर्ड का किस तरह का स्वरूप होगा। इसका संचालन कंपनी, स्थानीय निकाय या फिर प्राधिकरण के स्वरूप में संचालित किया जाएगा। बोर्ड में सबसे बड़ा अधिकारी प्रबंध निदेशक या फिर मुख्य कार्यकारी अधिकारी होगा। इसके अलावा बोर्ड के संचालन के लिए किस-किस स्तर के अधिकारियों की तैनाती की जाएगी इस पर भी विचार विमर्श किया गया।
इस बात पर जोर दिया गया कि प्रबंध निदेशक या मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद को भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए कैडर पोस्ट बनाया जाए, जिससे सरकार पर किसी प्रकार का वित्तीय भार न पड़े। इसका पीछे तर्क दिया जा रहा है कि प्रदेश में ज्यादातर ईको टूरिज्म वन क्षेत्र में या उसके आसपास ही है। बैठक में मुख्य वन संरक्षक ईको टूरिज्म राजीव भरतरी, निदेशक राजाजी पार्क एसपी सुुबुद्धि सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।