फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   70 tourists trapped in Guchchupani

गुच्चुपानी में फंसे 70 पर्यटक

Sat, 08 Jun 2013 05:12 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2013 05:12 PM IST
विज्ञापन
70 tourists trapped in Guchchupani

गुच्चुपानी पिकनिक स्पॉट में अचानक जल स्तर बढ़ने से 70 से ज्यादा पर्यटक नदी के बीच बने अस्थाई टापू में फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद उन्हें सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान पर्यटकों के चेहरे पर खौफ था। कई गहरे सदमे में भी थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषण की।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे अनारवाला स्थित गुच्चुपानी में सैकड़ों की तादाद में पर्यटक गर्मी से बचने के लिए रोबर्स केव जल क्रीड़ा का लुत्फ उठाने आए थे। इतने में हल्की बारिश की बूंदे पड़ने लगी। वहीं मसूरी और राजपुर में तेज बारिश हो रही थी। जिसके चलते नदी का जल स्तर अचानक बहुत बढ़ गया।
विज्ञापन


नदी की दो बड़ी शाखाओं के बीच बने टापू पर सत्तर से ज्यादा पर्यटक फंस गए। पानी लगातार बढ़ रहा था। जिसके चलते पर्यटक शोर मचाकर मदद की गुहार लगाने लगे। पर्यटक स्थल में तैनात हेड कांस्टेबल राम अवतार यादव ने इसकी सूचना सर्किट हाउस चौकी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी रस्सी और अन्य उपकरण लेकर गुच्चुपानी पहुंचे। वहीं आसपास स्थित गांव के लोग भी नदी किनारे मदद के लिए जुटने लगे। पुलिस ने टापू पर रस्सी फेंकने की काफी कोशिश की लेकिन टापू पर लोग उसे पकड़ नहीं सके।

काफी मशक्कत के बाद रस्सी फंसे लोगों तक पहुंची और उन्हें एक-एक कर बाहर निकाला गया। बाहर निकले लोग गहरे सदमे में थे। उन्हें गांव के लोगों ने संभाला और बाद में सभी अपने गंतव्य की तरफ चले गए।

उधर, साहसिक काम करने वाले सर्किट चौकी पुलिस इंचार्ज राम सिंह गुसाईं समेत पूरी चौकी स्टॉफ को एसएसपी ने ढाई हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।


पहले भी दो बार फंस चुके है पर्यटक
गुच्चुपानी में दो साल पूर्व जून में ऐसी ही घटना हो चुकी है। उस समय भी सौ से ज्यादा पर्यटक नदी के बीच बने टापू में फंस गए थे। उन्हें आसपास स्थित गांव के लोगों ने भारी मशक्कत के बाद बचाया था। उस घटना के बाद गुच्चुपानी में कुछ पुलिसकर्मियों की तैनाती स्थाई तौर पर कर दी गई थी। वहीं पिछले वर्ष भी कुछ पर्यटक इन्हीं हालातों में फंस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed