{"_id":"574329d54f1c1b861a690755","slug":"young-girl-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी पर जा रही युवती बस से गिरी, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी पर जा रही युवती बस से गिरी, इलाज के दौरान मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लालड़ू,मोहाली
Updated Tue, 24 May 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालड़ू में अंबाला-चण्डीगढ़ मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह घोलूमाजरा बस स्टैंड पर एक प्राइवेट मिनी बस चालक की लापरवाही के कारण बस से उतर रही युवती की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रवीना रानी पुत्री करनैल सिंह निवासी प्रीत कॉलोनी, जीरकपुर घोलूमाजरा स्थित एक ढाबे पर नौकरी करती थी। सोमवार सुबह जीरकपुर से घोलूमाजरा ड्यूटी जाने के लिए एक प्राइवेट मिनी बस में सवार हुई। करीब साढे़ 10 बजे जैसे ही वह घोलूमाजरा पहुंचकर बस से उतरने लगी तो चालक ने बस चला दी।
विज्ञापन
इस कारण रवीना सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रवीना को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर चालक गुरमीत सिंह उर्फ छिंदा निवासी लैहली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन