{"_id":"577cc7274f1c1b78467fa09b","slug":"woves-involved-in-six-high-profile-murder-cases-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह हाईप्रोफाइल मर्डर की मास्टर माइंड निकलीं पत्नियां, बेरहमी से मारे गए पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह हाईप्रोफाइल मर्डर की मास्टर माइंड निकलीं पत्नियां, बेरहमी से मारे गए पति
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 06 Jul 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले प्रापर्टी डीलर धीरज और अब बिल्डर जितेंद्र की हत्या में मास्टर माइंड पत्नी निकली। सिर्फ यही नहीं शहर के पिछले छह हाईप्रोफाइल मर्डर में पत्नियों के चूड़ी वाले हाथ पतियों के खून से सने मिले। कभी संपत्ति के लिए हत्या कराई, तो कभी प्रेमी की खातिर।
विज्ञापन
उधर समाज शस्त्री टीवी सीरियल्स का असर और महिलाओं में घटती सहनशक्ति को इसकी बड़ी वजह मानते हैं। 26 जून की रात सदरपुर में हुई प्रॉपर्टी डीलर धीरज की हत्या अवैध संबंधों में बाधक कनने पर पत्नी प्रीति ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर कराई थी।
विज्ञापन
29 जून को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया था। 26 जून की रात ही आरडीसी मे बिल्डर जितेंद्र तोमर की हत्या की गई थी। एक जुलाई को पुलिस ने खुलासा किया कि पत्नी मालती और बकेटे ने संपत्ति विवाद में नकी हत्या की थी।
विज्ञापन
20 मई को सिहानी गेट क्षेत्र में धर्मपाल की हत्या की गई थी जिसमें पत्नी मोनिका और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया था। यह हत्या अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की गई थी।
प्रेमी देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या
इसी तरह तीन मार्च को मोदीनगर में प्रमोद की हत्या की गई थी, जिसमें उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया था। वजह थी पत्नी के अवैध संबंध।
इससे पहले 16 सितंबर 2015 को दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर मन्नू की मेरठ रोड पर गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने खुलासा किया था कि हत्या पत्नी शालिनी ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर कराई थी।
25 फरवरी 2015 मुरादनगर में दिलशाद की हत्या की गई थी, जिसे पत्नी ने तीन साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। उसे पति पर अवैध संबंधों का शक था।
इससे पहले 16 सितंबर 2015 को दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर मन्नू की मेरठ रोड पर गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने खुलासा किया था कि हत्या पत्नी शालिनी ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर कराई थी।
25 फरवरी 2015 मुरादनगर में दिलशाद की हत्या की गई थी, जिसे पत्नी ने तीन साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। उसे पति पर अवैध संबंधों का शक था।