फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Women's rush on the wine kiln, pavo spread over the street

शराब भट्टी पर महिलाओं का धावा, सड़क पर फैलाए पौव्वे

Fri, 07 Apr 2017 01:21 AM IST
Updated Fri, 07 Apr 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
 Women's rush on the wine kiln, pavo spread over the street
sharab
शराब के विरोध में महिलाओं के प्रदर्शन के छठवें दिन शहर में पांच जगह पर दुकानों के सामने प्रदर्शन करके शराब नहीं बिकने का दावा किया गया। कहीं महिलाओं ने पुलिस से सीधी टक्कर ली तो कही महिलाओं ने दुकान का शटर गिराकर प्रशासन से लिखित आश्वासन मांगा कि यहां शराब नहीं बिकने दी जाएगी। दिनभर चले प्रदर्शनों के बीच बिथरीचैनुपर थाना में छह महिलाओं के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़ करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर में कुआं टांडा में देशी शराब की दुकान पर दर्जनों महिलायें इकट्ठा हो गई। उनका कहना था कि शराब की दुकान का लाइसेंस पुन्नापुर गांव का है, लेकिन यह कुआं टांडा में चलती है। इसी बात का विरोध करते हुए महिलाओं ने शराब की दुकान का शटर गिरवा दिया। दुकान सेल्समैन सुनील महिलाओं की भीड़कर देखकर भाग निकला। महिलाओं ने दुकान के पास बने गोदाम पर धावा बोल दिया। दरवाजे का ताला तोड़कर गोदाम में रखे हुए शराब के गत्तों को बाहर फेंक दिया। महिलाओं के हाथ में डंडे थे। कुछ महिलाओं के हाथ में मिट्टी के तेल की पिपिया थी। महिलायें आग लगाने की तैयारी में थी। शराब के गोदाम में आग लगाने से पहले यूपी 100 पुलिस पहुंची और महिलाओं को खदेड़ दिया गया। 
विज्ञापन


भट्टी नहीं बंद हुई तो आत्मदाह करेंगे
करीब दो घंटे चले हंगामा के बीच औरतों के धमकी दी कि अगर शराब की दुकान खोली गई तो वह आत्मदाह कर लेंगी। बिथरीचैनपुर पुलिस ने मौके से छह महिलाओं को पकड़कर थाने ले आई। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि राजकुमारी पत्नी सुरेश, किरन पत्नी महेंद्र सिंह, नीरज पत्नी प्रदीप, सुनीता पत्नी राजेश, रामश्री पत्नी नारायण के खिलाफ सात शराब की पेटी नष्ट करने, करीब 25 हजार के नुकसार, मारपीट और बलवा की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
महिलाओं का हंगामा, दुकान हटवाने की मांग 
संजयनगर में शराब भट्टी के सामने औरतों के हंगामा शुरू किया। मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह सिद्धू ने पहुंचकर महिलाओं को शांत करवाया। महिलाओं की मांग शराब की दुकान को हटवाने की थी। महिलाओं को बारादरी थाने पर लाकर करीब दो घंटे तक पंचायत चली। शराब के दुकान के सेल्समैन ने बताया कि उनकी दुकान का लाइसेंस है। पुलिस ने लाइसेंस जांचने के बाद दुकान को फिलहाल खुलवा दिया। 
---
लिखित आश्वासन दो, तब हटेंगे 
सैदपुर हाकिन्स में मुख्य मार्ग पर देशी शराब की एक बंद दुकान के सामने महिलाओं ने हंगामा किया। दुकान के बाहर धरना करती हुई महिलाओं ने पुलिस के सामने मांग रखी कि लिखकर दिया जाए कि दुकान हट जाएगी, इसके बाद ही वह हटेंगी। पुलिस ने महिलाओं को समझाने की कोशिश होने के बाद महिलाओं को हटवाया गया। इस दुकान का महिलायें तीन दिनों से विरोध कर रही है। मिनी बाईपास पर भी एक शराब की भट्टी पर हंगामा के दौरान महिलाओं को शांत करवाया गया। 

---
गोदाम जलाने की कोशिश, महिलाओं को खदेड़ा  
सुभाषनगर थाने के सिठौरा में शराब की भट्टी पर महिलाओं ने धावा बोलकर गोदाम को जलाने की कोशिश की, लेकिन समय पर पुलिस के पहुंचने के बाद महिलाओं को रोक दिया गया। महिलाओं ने रास्ता जाम करके जमकर हंगामा किया। महिलाओें की मांग थी कि इस जगह से शराब का गोदाम हटना चाहिए। महिलाओं का पक्ष था कि शराब के नशे में लोग महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। सुभाषनगर थाने की पुलिस इस गोदाम पर तैनात की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed