{"_id":"57ffce154f1c1bc67b28fd8e","slug":"woman-raped-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए निकली महिला से दुष्कर्म, फिर पहना दिए छोटे कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच के लिए निकली महिला से दुष्कर्म, फिर पहना दिए छोटे कपड़े
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली के एक गांव में दोपहर नित्यक्रिया के लिए निकली महिला देर शाम जब घर नहीं लौटी तो पति तलाशने निकला। बहुत ढूंढने पर भी महिला नहीं मिली तो पति थाने पहुंच गया। इसके बाद गांव का चप्पा-चप्पा छाना गया। महिला को तलाशने निकली पुलिस को देख गांव में हड़कंप मच गया। देर रात महिला पास के गांव के बाहर बेसुध हालत में पड़ी मिली।
महिला ने सदर कोतवाली पुलिस को बताया बुधवार दोपहर वह घर से शौच के लिए निकली थी। रास्ते में उसे गांव का ही एक युवक मिला और उसने जबरन उसे उठा लिया। महिला के मुताबिक गांव के बाहर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसे जमकर पीटा। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी महिला को बेसुध हालत छोड़ कर भाग निकला। देर शाम तक जब महिला घर वापस नहीं आई तो पति ने कोतवाली में तहरीर दी।
पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां होश आने के बाद उसने घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर, पीड़ता जब घर से निकली थी तो साड़ी में थी। जब वह गांव के बाहर बेहोशी मिली तो उसके बदन पर टी शर्ट और लैगी थी। पुलिस इस माथापच्ची में जुटी है कि आखिर यह हुआ कैसे। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।