फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Woman out of the house for dowry

दहेज के लिए युवती को घर से निकाला

Sun, 10 Apr 2016 12:07 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 10 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman out of the house for dowry
दहेज - फोटो : demo pic
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने नवविवाहिता के साथ मारपीट की। मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो ससुरालियों ने गाली-गलौज कर उन्हें घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाने में पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कानपुर देहात जिला के ग्राम भोलानगर झींझक निवासी वंदना पुत्री रामखिलावन पोरवाल ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया है कि उसकी शादी 17 फरवरी को औरैया जिले के अजीतमल कस्बा के लोहिया नगर मोहल्ला निवासी विशाल पोरवाल के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब चौथी चढ़ने के बाद वह ससुराल आई तो पति विशाल पोरवाल उर्फ अंकुर, सास ममता पोरवाल, ससुर कृष्णचंद्र व देवर विकास उर्फ टिंकल पोरवाल दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


पीड़िता ने पति विशाल पोरवाल पर शारीरिक शोषण किए जाने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि विगत 14 मार्च को ससुरालीजनों ने एकराय होकर वंदना की पिटाई की। जब नवविवाहिता के पिता रामखिलावन ससुराल पहुंचे तो ससुरालीजनों ने उसे विदा नहीं किया। झगड़ा होने पर ससुरालियों ने रामखिलावन व वंदना को पीटकर भगा दिया। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed