फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Until then I will not until I shall seek

जब तक मुझे ढूंढोगे तब तक मैं नहीं रहूंगा

Mon, 23 Jan 2017 10:44 PM IST
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
देवराड़ा गांव में बहू के बाद ससुर द्वारा आत्महत्या करने के मामले में राजस्व पुलिस ने मृतक केदार सिंह की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 65 साल के केदार सिंह ने रविवार को गांव से कुछ ही दूरी पर पेड़ से लटककर जान दे दी थी।
विज्ञापन


मरने से पहले केदार सिंह ने दो लेटर लिखे। एक लेटर उन्होंने घर पर छोड़ा था जबकि एक जेब से बरामद हुआ है। जेब से बरामद हुए सुसाइड नोट पर उन्होंने कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि रविवार को देवराड़ा गांव से केदार सिंह द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी।

बुटोला के मुताबिक पूछताछ के दौरान मृतक केदार सिंह के परिजनों ने बताया कि 21 जनवरी को केदार सिंह यह कहकर घर से निकले थे कि वह गांव के पठालखाणी तोक जा रहा है। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। घर में परिजनों को एक कागज मिला, जिसमें केदार सिंह ने लिखा कि ‘मैं पठालखाणी जा रहा हूं और जब तक तुम मुझे ढूंढोगे तब तक मैं नहीं रहूंगा’।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पत्र को पढ़कर परिजन पठालखाणी तोक के लिए रवाना हो गए। घटनास्थल पता करने के लिए वह बार-बार मोबाइल पर घंटी बजाते रहे। थोड़ा सा आगे जाकर उन्हें केदार सिंह के मोबाइल की घंटी सुनाई दी। जब वह पास पहुंचे तो केदार सिंह का शव पेड़ की टहनी पर रस्सी से लटका हुआ देखा गया।

उपनिरीक्षक बुटोला ने बताया कि 22 जनवरी को जब केदार सिंह का शव बरामद किया तो उनके जेब से एक कागज का टुकड़ा मिला। उसमें लिखा था कि कुछ लोग लगातार परेशान कर रहे हैं। इसलिए वह जान दे रहा है। इससे पूर्व बहु शकुंतला देवी (35) ने भी पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।


शकुंतला के भाई रमेश ने 20 जनवरी को राजस्व पुलिस में ससुरालियों के खिलाफ उत्पीड़न और हत्या की आशंका का मामला दर्ज करवाया था। एक ही परिवार में ससुर और बहु द्वारा आत्महत्या के मामले की जांच राजस्व पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो गई है। हालांकि चंद्र सिंह बुटोला ने कहा कि पीएम रिपोर्ट और सुुसाइड नोट का अध्ययन करने के बाद मौत के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed