{"_id":"579ba3704f1c1bc06121fe1d","slug":"two-prisoners-escaped-police-shoved-two-hours-later-was-finally-picked-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को धकिया कर भागे दो कैदी दो घंटे बाद ही दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही को धकिया कर भागे दो कैदी दो घंटे बाद ही दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
सिपाही को धकिया कर भागे दो कैदी दो घंटे बाद ही दबोचे
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शुक्रवार को अदालत से जेल लौटते दो हत्यारोपी सिपाही को धक्का मारकर भाग निकले, लेकिन नावाबाद पुलिस ने उन्हें घंटे बाद ही दबोच लिया। एसएसपी मनोज तिवारी ने नवाबाद थाना पुलिस को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
कपूर टेकरी ओरछा गेट निवासी रईस चौदा और रिजवान मलिक हत्या के अलग-अलग मामलों में जेल में निरुद्ध हैं। शनिवार को दोनों की विशेष न्यायालय ईसी एक्ट कोर्ट में पेशी थी। पुलिस अभिरक्षा में दोनों के जिला कारागार से कचहरी की हवालात में लाया गया। दोपहर दो बजे सिपाही अशोक कुमार त्यागी दोनों को कोर्ट में तारीख कराने ले गया। दोपहर करीब दो बजे सिपाही दोनों को कोर्ट से लेकर आ रहा था। रास्ते में रईस और रिजवान मलिक ने सिपाही को धक्का दिया और भाग निकले। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। चारों तरफ घेराबंदी करके पुलिस अभिरक्षा से भागे हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।
शाम करीब चार बजे खुशीपुरा में मुखबिर की सूचना पर नवाबाद थानाध्यक्ष बीएल यादव ने घेराबंदी करके दोनों को एक ही स्थान से दबोच लिया। दोनों ने पुलिस के कब्जे से छूटकर भागने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हो सके। दोनों को जब थाने पर लाया गया तब पता चला कि दोनों नशे की हालत में धुत थे। पुलिस ने तुरंत दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया।