फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   tractor ramed factory worker, people jamed the road

श्रमिक को ट्रैक्टर ने रौंदा, रोड जाम कर हंगामा

Sun, 17 Sep 2017 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Sep 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
tractor ramed factory worker, people jamed the road
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
डेरापुर।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क किनारे शौच कर रहे श्रमिक को ईंट लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक चलते ट्रैक्टर से कूदकर भाग निकला। इससे ट्रैक्टर कुछ दूर जाने के बाद नाले में पलट गया।

वहीं, हादसे की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर लोग शांत हुए। करीब आधे घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।  
विज्ञापन


लाडपुर पैठ गांव निवासी कालू उर्फ मेटी (35) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी मधु, मां अनारकली और तीन बच्चे निखिल, पलक और झलक हैं। शनिवार सुबह कालू शौच के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे शौच के दौरान ही पास स्थित भट्ठे से ईंट लादकर चालक कोरौवा निवासी सोनू ट्रैक्टर लेकर निकला, कालू इसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दहशत में चालक सोनू चलते ट्रैक्टर से ही कूदकर भाग निकला।

कुछ दूर जाने के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे से गुजर रहे नाले में गिरकर पलट गया। इधर, परिजनों को हादसे की जानकारी हुई तो वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने ईंटों को सड़क पर डालकर जाम लगाने के साथ ही हंगामा शुरू कर दिया।

बवाल की जानकारी लगते ही प्रभारी निरीक्षक महिपत सिंह गौर फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने परिजनाें और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि मृतक के भाई शिवमंगल की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  

आधे घंटे तक यातायात बाधित
ग्रामीण और परिजनों के हंगामे के चलते करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे सड़क के दौरान ओर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस के समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराए जाने के बाद यातायात सुचारु हो सका।




छीन गया परिवार का सहारा
श्रमिक कालू की मौत से परिवार का सहारा छीन गया। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से पत्नी मधु और मां आनरकली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव वालों ने किसी तरह से दोनों को ढांढस बंधाया। वहीं, पिता के शव से लिपटकर बिलखते मासूम बच्चों को देख ग्रामीणों की भी आंखें भर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed