फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Theft of millions of soldiers home

फौजी के घर लाखों की चोरी

Wed, 02 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 02 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Theft of millions of soldiers home
धामपुर के गांव मोहड़ा से बरामद चोरी में इस्तेमाल की गई कार। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में रानीबाग कालोनी से चोर दिनदहाड़े एक फौजी के बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर सहित हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। घटना से कालोनी में हड़कंप मच गया। घटना का पता पीड़ित मकान मालिक के घर वापस आने पर लगा। 
विज्ञापन

चोरी की घटना में इस्तेमाल कार को गांव मोहड़ा में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने लावारिस कार को बरामद कर घटना की जांच शुरू कर दी है। कालोनी  निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह फौज में नौकरी करता है। दीपावली पर वह घर आया हुआ था। रानीबाग कालोनी स्थित घर में दीपावली मनाने के बाद वह पूरे परिवार के साथ  सोमवार को गांव शाहपुर बड़वा चला गया था। घर पर ताले लगे थे। जब वह मंगलवार सवेरे घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। घर के दरवाजों के ताले टूटे थे। आलमारी के ताले टूटे थे। आलमारी से चोरी सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, बाली, झुमके एवं चांदी के दो जोड़ी पायल, चांदी के सात सिक्के सहित 95 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। घटना की हकीकत का उस समय पता लगा जब पुलिस  ने गांव मोहड़ा से चोरी की गई स्विफ्ट कार बरामद की।  कालोनीवासियों ने बताया कि मंगलवार को दिनभर यह कार मुकेश के घर के सामने खड़ी रही। 
विज्ञापन

कालोनीवासियों ने इसलिए पूछना जरूरी नहीं समझा कि शायद रिश्तेदार मुकेश के घर पर आए हुए हैं। कार करीब दो घंटे तक घर के बाहर खड़ी रही, लेकिन पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी और चोर बंद मकान से लाखों रुपये के जेवर समेटकर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार बरामद कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि चोरों ने घटना में जो कार इस्तेमाल की है वह भी चोरी की गई हुई है। कोतवाल मुनीष चंद शर्मा का कहना है कि घटना की जांच चल  रही हैै। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed