फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Tempo driver involved in the death of the RPF and GRP

टेंपो चालक की मौत में फंसी आरपीएफ और जीआरपी

Mon, 11 Jul 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 11 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
टेंपो चालक अनिल की मौत के मामले में जीआरपी इंस्पेक्टर, दो सिपाही और आरपीएफ वाले फंस गए हैं। उनके खिलाफ मृतक अनिल की पत्नी सुमन ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा कोतवाली में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तीन जुलाई को बरेली जंक्शन पहुंची मालगाड़ी पर संभल जिले निवासी निजामुद्दीन हंगामा कर रहा था। निजामुद्दीन मानसिक मंदित बताया जाता है। इसका पता लगने पर जीआरपी और आरपीएफ वाले भी मौके पर पहुंच गए। वहां जमा हुई भीड़ में सुभाषनगर की शिवकुटी निवासी टेंपो चालक अनिल भी मौजूद थे। परिवारीजनों का आरोप है कि जीआरपी और आरपीएफ वालों के कहने पर अनिल हंगामा कर रहे निजामुद्दीन को उतारने के लिए मालगाड़ी पर चढ़े। तभी निजामुद्दीन ने अचानक अनिल को धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे पटरी पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। फौरन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों के कहने पर परिवार वाले अनिल को दिल्ली ले गए थे, लेकिन वहां से बैरंग लौटना पड़ा। यहां डीएम की मदद से अनिल को रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार रात अनिल ने दम तोड़ दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अनिल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को अनिल की पत्नी सुमन की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर जीआरपी इंस्पेक्टर, दो सिपाही और आरपीएफ अधिकारियों के खिलाफ धारा 304ए (गैर इरादतन) हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर क्राइम नंबर शून्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चूंकि घटना स्थल रेलवे जंक्शन है, इसलिए तफ्तीश के लिए मुकदमा थाना जीआरपी भेज दिया जाएगा।- सुधीरपाल धामा, कोतवाल

किसी को बचाने के लिए हम दूसरे को क्यों चढ़ाएंगे? हमारे पर पुलिस की कमी थोड़े ही है। वैसे भी मामला आरपीएफ के क्षेत्र का है। हंगामा करने वाले के खिलाफ आरपीएफ ने ही कार्रवाई की थी। मुकदमा लिखाना है तो उसके खिलाफ लिखाएं, जिसने धक्का दिया। इससे हमारा कोई मतलब नहीं है। 
- सुनील दत्त, इंस्पेक्टर जीआरपी 
       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed