{"_id":"5f60468638ce2c395a6d59ca","slug":"taxi-diver-murdered-in-kandorur-on-dharamshala-shimla-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालक की हत्या कर लूटी कार, पांचों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टैक्सी चालक की हत्या कर लूटी कार, पांचों आरोपी गिरफ्तार
Tue, 15 Sep 2020 09:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला-शिमला एनएच पर कंदरौर के पास सोमवार देर रात पांच लोगों ने तेजधार हथियारों से एक टैक्सी चालक की हत्या कर दी। आरोपी उसी टैक्सी को लेकर फरार हो गए। एक ट्रक चालक ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने आठ घंटे के अंदर आरोपियों को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो जम्मू, एक हरियाणा और एक दिल्ली का है।
विज्ञापन
पांचवें आरोपी का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार देवेंद्र सिंह ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि जब वह ट्रक में सीमेंट लोड करके दाड़लाघाट से सुजानपुर जा रहा था, उसी दौरान सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे देलग से आगे और कंदरौर चौक से थोड़ा पीछे सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार में से एक व्यक्ति दौड़ता हुआ ट्रक के आगे आया। उसने उसे रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
उसने ट्रक की स्पीड धीरे की तो कंडक्टर साइड वाली खिड़की के साथ लटक कर वह व्यक्ति कहने लगा कि मुझे बचा लो। जैसे ही उसने ट्रक रोका तो उक्त व्यक्ति ट्रक के अंदर आ गया। उसने कहा कि पुलिस को फोन लगाओ और उसके तुरंत बाद वह बेहोश हो गया। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस ट्रक चालक सहित घायल को जिला अस्पताल लेकर आई। वहीं पुलिस ने इसके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान हरीश कुमार पुत्र सुंदर लाल गांव कांसी पट्टा, डाकघर निहाला कंडाघाट जिला सोलन के रूप में हुई है। बताया कि मृतक चार लोगों को टैक्सी में कंडाघाट से चिंतपूर्णी लेकर जा रहा था। उन्होंने खुद जाकर घटना स्थल का जायजा लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पानीपत पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर पुलिस की टीम एएसपी अमित शर्मा की अगुवाई में आरोपियों को लाने के लिए पानीपत रवाना हो गई है।