{"_id":"57230e764f1c1b8d0ea9197b","slug":"tanker-driver-dead-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खून से लथपथ मिला टैंकर ड्राइवर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खून से लथपथ मिला टैंकर ड्राइवर का शव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Apr 2016 03:09 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
देहरादून में चुक्कुवाला कोतवाली क्षेत्र में शु्क्रवार तड़के खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
बताया गया कि मृतक लल्लन पासवान (35) पुत्र सुगारात निवासी धुना ग्राम जिला सीतामणि, बिहार का रहने वाला था। मृतक देहरादून में पानी का टैंकर चलाने का काम करता था।
लल्लन राजकुमार नाम के ठेकेदार के मकान में रहता था और उसका टैंकर चलाता था। बताया गया कि लल्लन मंगलवार को देहरादून आया था। गुरुवार की रात लल्लन बिहार में चल रहे ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर दून में रह रहे साथियों से बात करने के लिए गया था और तब से गायब था।
विज्ञापन
लल्लन के पिता दून में ही बिंदाल पर अलग रहते हैं। लल्लन की पत्नी और चार बच्चे बिहार में रहते हैं। लल्लन की मौत की खबर पाकर पिता सुगारात घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस शव को लेकर दून अस्पताल चली गई। जिस पर सुगारात ने पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन