सीनियर ने गुप्तांग पर मारी लात, दो दिनों तक जांघ से बहता रहा खून
मुंबई में जूनियर-सीनियर की लड़ाई में एक 12 के बच्चे के प्राइवेट्स पार्ट्स पर ऐसा हमला किया गया कि अब बच्चे के पार्ट्स से खून निकलना थम नहीं रहा था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया गया। छात्र ने अपने साथ हुए इस बर्बर वाक्या का खुलासा भर्ती होने के दो दिन बाद किया। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज करते हुए 16 साल के एक लड़के की तलाश शुरू कर दी है।
मिड डे की खबर के मुताबिक तुलसीवाड़ी में रहने वाला पीड़ित पुणे के कोंडवा में बेतुल्ला उत्तम मदरसे में पढाई करता है और यहीं हॉस्टल में रहता है। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर अपने घर मुंबई आया, जहां रहने के कुछ दिनों बाद यानि 2 जनवरी को उसके प्राइवेट पार्ट्स से खून बहने लगा। शुरूआत में छात्र ने इसे गंभीरता से नहीं लिया पर खून बहना जब थम नहीं रहा था तब उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
दसवीं में पढ़ने वाले सीनियर ने मारी थी लात
पीड़ित ने बताया कि मदरसे में दसवी क्लास के छात्र से उसकी नोक-झोक हो गई थी तब सीनियर ने उसके प्राइवेट पार्ट पर जोरदार किक मारी। हमले के बाद उसने पीड़ित को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो अच्छा नहीं होगा। पुलिस ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। खासतौर पर इसे रैगिंग से जुड़ी हुई घटना मानी जा रही है।