फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Sister-in-law, daughter-in-law put fire on herself

सास से कहासुनी पर बहू ने खुद को लगाई आग

Sun, 11 Jun 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 11 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law, daughter-in-law put fire on herself
आग से जलने से घायल रेखा। - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया में सास से कहासुनी होने पर बहू ने कमरे में जाकर खुद को आग लगा ली।  बहू के चीखने पर आग की लपटें देख परिवार के लोगों ने उसे कमरे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भती कराया जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम नगरीया निवासी सुरजीत की पत्नी रेखा (30) की और सास  से खाना खाने के दौरान प्याज काटने को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर बहू  रेखा अपने कमरे में चली गई और खुद को आग लगा ली। 
विज्ञापन


बहू की चीख पुकार सुनकर सास ने कमरे की तरफ देखा तो आग की लपटें निकल रही थी। इससे पूरे घर में कोहराम मच गया। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से महिला को कमरे से बाहर निकाला गया। घायलावस्था में उसे अछल्दा सामुदायिक अस्पताल  में भर्ती कराया गया।  जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। वहीं बहु ने सास पर आग से जलाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया है मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed