फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Seminary teacher molested girls, stress

मदरसा शिक्षक ने बच्चियों को पीटा, तनाव

Wed, 31 Aug 2016 10:44 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 31 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Seminary teacher molested girls, stress
अपराध - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रामपुर कारखाना इलाके के हरैया में एक मदरसा शिक्षक पर दलित बच्चियों से दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप है। विवाद में हियुवा नेताओं की दखलंदाजी से मामला गर्म हो गया, जिससे गांव में तनाव है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर हियुवा अड़ी है।
विज्ञापन


 तीन बच्चियां बुधवार को खेत की तरफ गई थी। वे दोपहर को हैंडपंप से पानी पीने के लिए मदरसे के पास पहुंची। बच्चियां हैंडपंप के बगल में रखी गिट्टी को फेंकने लगी। बीच्चयों की शरारत देख मदरसा के एक शिक्षक ने मना किया। आरोप है कि शिक्षक ने बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट की। जानकारी होने पर गांव के कई लोग पहुंचे।
विज्ञापन


इस बीच  शिक्षक ने भी फोन कर कई लोगों को बुला लिया। बताते हैं कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बच्चियों के तरफ से थाने में तहरीर दी गई। उस वक्त एसपी मोहम्मद इमरान भी थाने में मौजूद थे। वे पशु तस्करों से पूछताछ कर रहे थे।  बुधवार को गांव का एक व्यक्ति मजदूरी करने जा रहा था। शिक्षक पक्ष के तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की। मौके पर पंहुचे हियुवा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसा के शिक्षक के पक्ष के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जिद करने लगे। धीरे धीरे मामला सांप्रदायिक रंग में बदलने लगा। तब पुलिस सक्रिय हुई। एएसपी एनके सिंह,सीओ सिटी सुशील सिंह और मुकामी थाने के एसओ भी गांव में पंहुच गए। इधर हियुवा नेता नीरज शाही के घर बैठक कर घटना के विरोध की रणनीति पर चर्चा हुई। दलित बच्चियों के साथ हुए दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना की निंदा की गई।


नीरज शाही ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो हिंदू पंचातय बुलाई जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष मुन्ना राय भी मौजूद थे। एसओ मृत्यंजय पाठक ने कहा है कि कुछ  लोग बिना वजह मामले को तूल दे रहे हैं। घटना की जांच उच्चाधिकारियों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed