{"_id":"59969c064f1c1bb3218b4946","slug":"police-officer-s-wife-looted-bone-broken-but-stabbed-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अफसर की पत्नी की चेन तो लूटी, लेकिन हाई पॉवर बाइक छोड़ भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस अफसर की पत्नी की चेन तो लूटी, लेकिन हाई पॉवर बाइक छोड़ भागे बदमाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
bike loot
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्निंग वॉक पर निकली एक पुलिस अफसर की पत्नी को बाइक सवार चेन स्नेचरों ने आज अल सवेरे निशाना बनाया। छीना झपटी के दौरान गिरने से चेन स्नेचिंग की शिकार महिला के कंधे में फ्रेक्चर भी हो गया।
यह वारदात राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुई। मालवीय नगर निवासी आरपीएस अफसर हीरालाल सैनी की पत्नी आज सुबह जेएलएन मार्ग पर मार्निंग वॉक पर निकली थी। वॉक के दौरान मिहला जेनपेक्ट आॅफिस के सामने पहुंची, तभी ये घटना घट गई।
पुलिस के अनुसार बदमाश हाई पावर बाइक पर सवार होकर आए थे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने चेन तोड़ने के लिए जैसे ही पुलिस अफसर की पत्नी के गले पर झपट्टा मारकर, तो महिला ने साहस दिखाते हुए चेन को कसकर पकड़ लिया और वह बदमाशों से भिड़ गई।

इसलिए बदमाशों को हाई पावर बाइक छोड़ कर भागना पड़ा
demo pic
- फोटो : Demo pic
भिड़ने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में महिला के साथ बदमाशों की बाइक भी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस कारण बदमाशों को बाइक छोड़कर भागना पड़ा, लेकिन महिला के गिरने से उसकी हड्डी टूट गई।
वारदात की सूचना मिलने पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल वारदात की शिकार पीड़िता को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके कंधे में फ्रेक्चर आया है। इलाज जारी है।
पुलिस ने बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।