{"_id":"577015874f1c1bc77379abf7","slug":"police-constable-arrested-with-opium","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम के साथ पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफीम के साथ पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 ग्राम अफीम और भारी मात्रा में नकदी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पकडे़ गए युवकों में से एक पुलिस विभाग का कांस्टेबल है। तीनों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार शाम को कसबे के थापा चौक पर छापा मार कर वहां पर मौजूद पुलिस के कांस्टेबल उधमपुर निवासी गुरचरण सिंह, कुनाल पंडोह निवासी वार्ड नंबर आठ रियासी तथा मोहन लाल निवासी कुंड खनियारी पौनी को पकड़ कर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान इनके पास से पचास ग्राम अफीम और एक लाख 63 हजार 400 रुपये जब्त किए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा अफीम को तौलने वाली छोटी डिजिटल मशीन भी बरामद की गई। पकडे गए तीनो युवकों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएसपी सुजीत कुमार के अनुसार पकड़े गए तीनों युवक ड्रग्स का धंधा करते थे। नशीले पदार्थों की खेप को कही से लाकर उसको बेचते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसकी खेप कहां से लाई जाती थी और कैसे बेची जाती थी, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कुछ अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। कुछ और गिरफ्तारी भी संभव है।
विज्ञापन