फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Marriage fires, death not send maiden

मायके न भेजने पर विवाहिता ने लगाई आग, मौत

Sat, 02 Dec 2017 12:33 AM IST
kannauj
kannauj Updated Sat, 02 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम।
विज्ञापन

सलेमपुर में मायके न भेजने पर महिला ने घर के अंदर मिट्टी का तेल डाकर खुद को आग लगा ली। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय में महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। शव घर आते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
  सलेमपुर गांव निवासी पंकज कुमार की शादी छिबरामऊ पलूरा गांव निवासी किशनादेवी  (19) के साथ जनवरी 2017 को हुई थी।

गुरुवार को विवाहिता का पिता पेशकार बुलाने आया था। पति व ससुरालीजनों ने नहीं भेजा। इसी बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और बाद में घर में अकेली किशनादेवी ने मिट्टी का तेल डालकर कमरे में खुद को आग लगा ली। शोर सुनकर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसी किशनादेवी को मेडिकल कालेज तिर्वा लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


लेकिन लखनऊ पहुंचने से पहले ही किशनादेवी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। शुक्रवार देर शाम शव घर आते ही कोहराम मच गया। मायके के लोगों को सूचना दी गई। भाई और पिता रात करीब नौ बजे तक नहीं पहुंचे थे। एसओ सुरेशकुमार ने बताया कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलते कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भेज कर जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed