{"_id":"587e55da4f1c1b665feffa88","slug":"husband-killed-babita-beating-by-rod","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ही निकला बबिता का हत्यारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ही निकला बबिता का हत्यारा
कुशीनगर/ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में सिनेमा हाॅल मालकिन कि हत्या का पर्दाफाश करते एएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कसया के लक्ष्मी टॉकीज की मालकिन बबिता तुलस्यान की हत्या का पर्दाफाश हो गया। पति पवन तुलस्यान ने ही संपत्ति व पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की हत्या की थी। इस मामले में पहले ही मृतका के भाई की तहरीर पर पति पवन तुलस्यान के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज हो चुका था। मंगलवार को पुलिस ने पवन को जेल भेज दिया।
सपहां रोड स्थित लक्ष्मी टॉकीज करीब एक साल से बंद चल रहा है। इधर कुछ दिनों से सिनेमाहॉल को तोड़कर उसकी जगह सिटी मॉल बनवाने की चर्चा चल रही थी। बीते 10 जनवरी की शाम को अचानक इस सिनेमाहॉल के मालिक पवन तुलस्यान की पत्नी बबिता का शव सिनेमाहॉल के पर्दे के पास खून से लथपथ मिला। शव के पास ही कुर्सी पर जैैकेट, मफलर व लोहे का रॉड पड़ा था। घटना की रात ही पवन ने अज्ञात लोगों पर साजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
अगले दिन कसया पहुंचे मृतका बबिता के भाई अंकित जायसवाल ने पति पवन तुलस्यान पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने अंकित की तहरीर पर ही पवन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। परंतु इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई थी। घटनास्थल की परिस्थितियां देखकर पुलिस पहले दिन से ही हत्याकांड का तार घर से जुड़ा मानकर चल रही थी। सोमवार को कसया पुलिस पवन को पकड़कर ले गई। इसके बाद से ही घटना के शीघ्र खुलासा करने की चर्चाएं हो रही थीं। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक लालसाहब यादव ने पुलिस लाइन में इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पति पवन तुलस्यान को सोमवार को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार किया।
विज्ञापन
एएसपी के अनुसार पवन अपनी पत्नी के व्यवहार से दु:खी था। पवन ने पुलिस को बताया कि पत्नी घर की संपत्ति मायके वालों को दे रही थी। जायदाद संबंधी निर्णय लेने में वह पति को रोकती रहती थी।
पवन ने इस हत्या का प्लान 15-20 दिन पहले ही बनाया था। एएसपी के अनुसार सिनेमाहॉल बिकने की चर्चा के बाद जब कबाड़ खरीदने कबाड़ी सिनेमाहॉल आने लगे तो इसी बीच पवन ने बबिता की हत्या कर दी और वह पूरी कहानी को कबाड़ी का कारोबार करने वालों की तरफ मोड़ना चाहता था।
इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में एसओ उमाशंकर यादव, एसआई विनय कुमार पाठक, उमेश कुमार, रामबदन शुक्ला, संतराज यादव, राकेश कुमार यादव व रामविलास शामिल थे।