फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   four flood victims injured in bolero collision on hut near nh 31 in ballia

यूपी: एनएच-31 पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों पर चढ़ी बोलेरो, परिवार के चार लोगों की हालत गंभीर

Wed, 09 Oct 2019 12:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 09 Oct 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
four flood victims injured in bolero collision on hut near nh 31 in ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एनएच-31 पर शरण लिए बाढ़ पीढ़ितों पर बोलेरो चढ़ गई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जिले के रामगढ़ क्षेत्र में बाढ़ से बेघर होकर गोपालपुर निवासी उधारी राम एनएच-31 के दुबेछपरा ढाले पर झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। बुधवार सुबह में करीब तीन बजे तेज रफ्तार से बलिया की ओर से आ रही बोलेरो कार अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गई। इसकी चपेट में आने से त्रिपाल से बनी झोपड़ी में सो रहे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जग गए। मौके पर पहुंचकर घायलों को सोनबरसा अस्पताल भेज दिया। सूचना के बाद बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन को कब्जे लिया और थाने लेकर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 सितंबर को बाढ़ से दुबेछपरा रिंग बंधा टूट गया था। इससे गोपालपुर और उदई छपरा के लोग एनएच-31 पर आ गए थे। इसमें गोपालपुर निवासी उधारी राम का परिवार रहता है। बुधवार सुबह में अनियंत्रित बोलेरो उनकी झोपड़ी में जा घुसी। इसकी चपेट में आकर रिंकू देवी(32), उधारी राम(36), टाइगर(8), संटू(5) गंभीर रूप से घायल हो गए।

टाइगर बंधे के नीचे पानी में गिरकर छटपटाने लगा। लोगों की नजर पड़ी तो पानी में कूदकर बाहर निकाला। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed