{"_id":"575d89e04f1c1b0e4211b83d","slug":"fire-in-shop-mangla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगला में देर रात दुकान जलकर राख, सवा लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगला में देर रात दुकान जलकर राख, सवा लाख का नुकसान
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Sun, 12 Jun 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
मंगला पंचायत के बाजार में शनिवार देर रात एक कन्फेक्शनरी की दुकान में अचानक आग लग गई। इससे पहले दुकान का मालिक मौके पर पहुंच कर बचाव कर पाता दुुकान में रखा सामान जल कर राख हो गया। जिससे प्रभावित दुकानदार को लगभग सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मामले की सूचना पाकर अग्निशन विभाग ने आग पर काबू पाया। यह मामला उस समय पेश आया जब रोजाना की तरह दुकान का मालिक उमेश कुमार पुत्र चरण दास शाम के साढ़े आठ बजे दुकान बंद करके आधा किलोमीटर दूर स्थित अपने घर चला गया। इसी दौरान कुछ देर बाद उमेश को सूचना मिली कि उसकी दुकान के अंदर आग लगी हुई है।
विज्ञापन
इसी बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को भी इसकी सूचना दे दी लेकिन इससे पहले मदद पहुंच पाती। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों की जांच में प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है।
विज्ञापन
आग लगने की भनक लगते ही स्थानीय लोग एकजुट होकर दुकान में पहुंच गए। उन्होंने अग्निशमन की गाड़ी आने से पूर्व ही आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया लेकिन इसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी।
अग्निशमन विभाग ने रोकी आग : जसौल राम
जिला अग्निशमन विभाग के प्रभारी जसौल राम ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग दल और बल के साथ रवाना हो गया था। जिसके चलते आग पर काबू पाकर लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति को स्वाह होने से बचा लिया गया।