{"_id":"59fa0f8e4f1c1b8e698b8c59","slug":"dangerous-fire-gas-cylinder-torn-in-the-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर फटे, मची भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर फटे, मची भगदड़
mahoba
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
आग की घटना के बाद जला सामान व उड़ा टीनशेड व सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी महोबा। ग्राम दिदवारा में मंगलवार रात मिठाई की दुकान में अचानक लगी आग ने जमकर कहर बरपाया। दुकान में रखे दो गैस सिलेंडरों में आग लग जाने से आसपास रहने वाले लोग मकान छोड़कर एक किमी दूर निकल गए। सिलेंडराें में आग लगने से कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नही जुटा सका। तेज धमाकों के साथ सिलेंडर फट गए। आग की घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गया।
थाना महोबकंठ के ग्राम दिदवारा निवासी दिनेश साहू की गांव में मिठाई की दुकान है। मिठाई की दुकान में वह किराना का सामान भी बेचता है। मंगलवार की शाम दिनेश दुकान बंद करके घर चला गया। रात में अचानक दुकान में आग लग गई। आग की लपटे व धुआं का गुबार उठने पर लोग घरों के बाहर निकल आए और शोर मचाया। दुकान में रखे दो भरे गैस सिलेंडरों में आग लग जाने से कोई भी ग्रामीण आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
सिलेंडर फटने के भय से आसपास रहने वालों ने अपने मकान खाली कर दिए और महिलाओं व बच्चाें के साथ काफी दूरी पर चले गए। इसी दौरान दोनों सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गए। जिससे दुकान में रखा सामान व टीनशेड हवा में उड़ गया। आसपास लोगों के मौजूद न होने से एक बड़ा हादसा टल गया। आग से दुकान में रखा किराना सामान समेत करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का माल जलकर बर्बाद हो गया।