फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Crooks looted young man

बदमाशों ने डंडा मार युवक को लूटा

Thu, 19 Apr 2018 12:05 AM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Thu, 19 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Crooks looted young man
घटना की जानकारी देता घायल गजेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सौरिख रोड पर ललकापुर के पास बदमाशों ने बाइक से जा रहे युवक पर डंडे से हमला कर दिया और उससे 10 हजार रुपये लूट लिए। किसी तरह बाइक छोड़कर युवक भाग निकला। कुछ दूर जाकर वह बेहोश होकर गिर पड़ा। सुबह होश में आने पर युवक कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन


 जिला फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद, नगला शीशम निवासी गजेंद्र पुत्र अतर सिंह ने बताया कि वह भाई धर्मेंद्र की शादी के कार्ड देने मंगलवार को अपनी ससुराल नकटपुर जा रहा था। रात करीब 11 बजे सौरिख रोड पर ललकापुर के पास पहुंचा था, तभी सड़क किनारे खड़े दो युवकों ने उस पर डंडे से हमला बोल दिया और उससे 10 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


किसी तरह वह बाइक छोड़ वहां से भागा। इसके बाद कुछ दूर जाकर एक डिग्री कालेज के सामने बेहोश होकर गिर पड़ा। वहीं रात में सड़क किनारे बाइक पड़ी देख यूपी 100 पुलिस उसे कोतवाली ले आई। बुधवार सुबह होश आने पर गजेंद्र कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed