मूर्ति विसर्जन के दौरान छेड़छाड़ का आरोप, दो पक्षों के बीच हुए बवाल में जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान छेड़छाड़ के आरोप में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और पथराव हुआ। इसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर लोग मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक दोनों में पक्षों में पहले से ही पुरानी रंजिश चली आ रही है। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज मुरारपुर गांव में दो दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं। एक चौहान बस्ती में और दूसरा राजभर बस्ती में। चौहान बस्ती का आरोप है कि दुर्गा पूजा पंडाल में सप्तमी के दिन राजभर बस्ती के कुछ युवकों ने युवतियों के साथ छेड़खानी की थी। जिसको लेकर चौहान बस्ती के लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी थी।
मंगलवार को राजभर बस्ती में सजाए गए दुर्गा पूजा मूर्ति के विसर्जन के बाद राजभर लोग रात में वापस लौटते समय करीब साढ़े 8 बजे रास्ते में चौहान बस्ती में रुक गए। गांव वालों को गाली देते हुए ललकारने लगे। चौहान बस्ती के लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए। कहासुनी होते-होते लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षो में पथराव भी शुरू हो गया।
रात 9 बजे से 10 बजे तक दोनों पक्ष के बीच जमकर पथराव होता रहा। गांव में बवाल की स्थिति देख सभी लोगों ने घर के भीतर होकर दरवाजा बंद कर लिया। मामले की सूचना पर लगभग एक घंटे बाद जलालपुर पुलिस मौके पर पहुच गई। पुलिस के पहुंचते ही बवाल करने वाले मौके से फरार हो गए।
जलालपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक पक्ष से जयप्रकाश राजभर की तहरीर पर संदीप चौहान, रणधीर चौहान, धर्मराज चौहान तथा चंदन चौहान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वही इस घटना में चौहान बस्ती के धर्मराज चौहान, वीरेंद्र चौहान, प्रदुमन चौहान, मलखान चौहान,धर्मेंद्र चौहान, सर्वेस चौहान, संदीप चौहान, घायल हो गए हैं। दूसरी तरफ तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।