फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Child was playing near his parents dead bodies in Munirabad railway station

शवों के पास खेल रहा था मासूम, बोला-मम्मी-पापा सो रहे हैं

Tue, 24 Oct 2017 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Oct 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
Child was playing near his parents dead bodies in Munirabad railway station
मृत पड़े माता-पिता के पास बैठा मासूम - फोटो : TIMES OF INDIA

कर्नाटक के मुनिराबाद रेलवे स्टेशन से दिल को छू जाने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। तीन साल का मासूम यह समझकर अपने माता-पिता के शव के पास खेलता रहा कि वह सो रहे हैं। मामला बंगलुरु के पास कोप्पल जिले के स्टेशन का है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार लोगों ने बच्चे से माता-पिता की मौत का कारण जानने की कोशिश की तो वह बोला मम्मी-पापा सो रहे है।

वह इस बात का इंतजार कर रहा था कि उसके मां-बाप सो कर उठेंगे लेकिन उसे यह नहीं पता था कि वे अब कभी नहीं उठेंगे। जब यात्री मासूम बच्चे को देख कर उसके पास गए तो उन्होंने बच्चे के मां-बाप को मृत पाया। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई जो इस दर्दनाक हादसे की जांच में जुट गई है। अब समस्या यही है कि बच्चे को कैसे बताया जाए की उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है?

विज्ञापन

हालत देख पुलिस वालों के भी निकले आंसू

Child was playing near his parents dead bodies in Munirabad railway station

बच्चे की मासूमियत देख जांच के लिए आए पुलिस वालों की आंखों से भी आंसू निकल गए और वहां मौजूद लोग भी रोने लगे। गादग रेलवे पुलिस के पीएसआई आरएस कोटगी ने कहा, 'हमने बच्चे को शवों के पास खेलता हुआ पाया।  पूछने पर बच्चे ने अपना नाम देवराज बताया है और वह हुलीगेम्मा मंदिर में घूमने आए थे।'

पुलिस ने इराना तलवार (50) और मंजूला (40)  के रूप में दोनों शवों की पहचान कर ली है। दोनों अन्नीगेरी के रहने वाले थे और गादग में शिफ्ट हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि फोन कर दोनों के परिजनों को बुलाया गया है।

बताया जा रहा है कि मंजूला इराना की दूसरी बीवी थी। दोनों रविवार रात मुनिराबाद स्टेशन पहुंचे लेकिन अगले दिन सोमवार को दोनों को मृत पाया गया। पुलिस इस रहस्यमय मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed